• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में आज महंत आनंद गिरिजी का पट्टाभिषेक, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष स्वामी रवींद्र पुरी भी पहुंचे

धार्मिक नगरी रतलाम में पहली बार श्री पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के तत्वावधान में महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह हो रहा है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 09:29:49 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 09:39:03 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रतलाम में आज महंत आनंद गिरिजी का पट्टाभिषेक, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष स्वामी रवींद्र पुरी भी पहुंचे
महंत आनंद गिरिजी। - फाइल फोटो

HighLights

  1. पट्टाभिषेक अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष स्वामी रवींद्र पुरीजी की अध्यक्षता में किया जा रहा है
  2. आयोजन शिवोदय शिव शक्ति साधना सेवा संस्था कर रही है, कई आचार्य महामंडलेश्वर शामिल हो रहे हैं
  3. आयोजकों ने लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होकर संतों के दर्शन कर पुण्यलाभ लेने की अपील की है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। धार्मिक नगरी रतलाम में पहली बार श्री पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के तत्वावधान में महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह हो रहा है। ग्राम अडवानिया के महंत आनंद गिरिजी का पट्टाभिषेक अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष स्वामी रवींद्र पुरीजी की अध्यक्षता में हो रहा है।

कार्यक्रम में देश-विदेश के अनेक आचार्य महामंडलेश्वर व संत शामिल हो रहे हैं। सुबह राम मंदिर से संतों की पेशवाई निकाली गई, जबकि दोपहर में श्रीजी पैलेस में पट्टाभिषेक समारोह होगा। आयोजन शिवोदय शिव शक्ति साधना सेवा संस्था द्वारा किया जा रहा है।


वैदिक परंपराओं के अनुसार हो रहा कार्यक्रम

वैदिक परंपराओं के अनुसार महंत आनंद गिरिजी का पट्टाभिषेक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज, डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी महाराज, महंत रामरतन गिरी महाराज और महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज भी शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम को लेकर रतलाम और आस-पास के जिलों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। आयोजकों ने लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होकर संतों के दर्शन कर पुण्यलाभ लेने की अपील की है। जानकारी के अनुसार रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वजह से लोगों में और ज्यादा उत्साह है।

यह भी पढ़ें : बाल, नाखून और दाढ़ी कटाने के लिए शास्त्र में तय हैं दो दिन... क्या आप जानते हैं? यहां देखें

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।