• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेमू का बे्रक फेल, रेड सिग्नल क्रॉस

रतलाम। नईदुनिया प्रतिनि;घिळर्-ऊि्‌झ। रेल मंडल के बोरड़ी सेक्शन में रात को मेमू पैसेंजर ट्रेन के रेड सि

By Edited By:
Publish Date: Wed, 12 Jul 2017 03:59:03 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Jul 2017 03:59:03 AM (IST)
मेमू का बे्रक फेल, रेड सिग्नल क्रॉस

- मालगाड़ी इंजन जोड़कर ट्रेन लाई गई रतलाम

रतलाम। नईदुनिया प्रतिनिधि

रेल मंडल के बोरड़ी सेक्शन में रात को मेमू पैसेंजर ट्रेन के रेड सिग्नल क्रॉस करने का मामला सामने आया है। हालांकि ड्राइवर ने कंट्रोल में इंजन के बे्रक फेल होने की सूचना दी। इसके बाद मालगाड़ी इंजन को जोड़कर ट्रेन को रतलाम लाया गया। यहां से फिर गाड़ी को दाहोद व गोधरा के लिए रवाना किया। घटना के बाद इंजन की जांच के लिए रेल मंडल से सुपरवाइजर को बड़ौदा तलब किया गया है।

यह वाकिया सोमवार रात धामहड़ा-बोरड़ी सेक्शन का है। ट्रेन संख्या 69187/69119 गोधरा-दाहोद-रतलाम मेमू पैसेंजर दाहोद से चलकर धामहड़ा पहुंची। यहां से चलकर रात करीब 10 बजे बोरड़ी सेक्शन में पहुंची। स्टेशन से पहले होम सिग्नल पर रेड सिग्नल होने पर ट्रेन को ठहराना था। लेकिन ड्राइवर ने ट्रेन नहीं रोकते हुए रेड सिग्नल क्रॉस कर लिया। बाद में इमरजेंसी बे्रक लगाकर ट्रेन रोकी गई। वहां से कंट्रोल में सूचना की गई कि इंजन के बे्रक फेल हो गए हैं। इसलिए होम सिग्नल पर गाड़ी नहीं रोकी जा सकी। मालगाड़ी इंजन से शंटिंग कर ट्रेन को रात 12.30 बजे रतलाम तक लाया गया। यहां से फिर से ट्रेन चलकर दाहोद व गोधरा पहुंची। मामले की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बड़ौदा मंडल के सीनियर डीईई टीआरओ ने जांच शुरू की। इसके लिए यहां से परिचालन के दौरान इंजन को जांचने वाले सुपरवाइजर को भी बड़ौदा तलब किया गया है।


नौकरी दिलाने के नाम

पर एक लाख रुपए लिए

रतलाम। नईदुनिया प्रतिनिधि

एसपी ऑफिस में मंगलवार को एएसपी गोपाल खांडेल ने जनसुनवाई की। 71 लोगों ने जमीन विवाद, धोखाधड़ी, रुपए ऐंठने, मारपीट पर कार्रवाई नहीं करने, पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने आदि से संबंधित शिकायतें की।

शंकरलाल डोडियार निवासी ग्राम पाटलिया जोधपुर ने शिकायत में बताया कि टाटानगर के दिलीप नामक व्यक्ति ने उससे नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपए ले लिए लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। वह रुपए भी वापस नहीं दे रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर रुपए दिलाए जाए। इसी प्रकार सुशीला प्रजापति निवासी महावीर नगर ने शिकायत की है कि बीएनपी फ्रैंडशीप एंड स्टेटस लि. कंपनी के प्रबंधक बालमुकंद प्रजापति व अन्य ने फर्जी कंपनी बनाकर एजेंट व निवेशकों के साथ रतलाम में धोखाधड़ी की है। सारंगपुर पुलिस से सूचना मिली है बालमुकंद व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ यहां भी प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाए और निवेशकों व एजेंटों का रुपया दिलाया जाए। एएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायतों की जांच के आदेश दिए हैं।

छात्र की मौत के

मामले में ज्ञापन सौंपा

रतलाम। बहुजन संघर्ष दल ने कलेक्टर व डीआईजी को ज्ञापन सौंपकर छात्र कन्हैयालाल मालवीय निवासी ग्राम सालाखेड़ी (आलोट) की मौत के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि कन्हैयालाल 22 मार्च 2017 को रेल पटरियों पर मृत मिला था। पुलिस ने उसके द्वारा आत्महत्या करना बताया है, जबकि उसने आत्महत्या नही की है। उसकी हत्या की गई है। मामले की न्यायिक जांचकर जो दोषी हो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान दल के प्रदेशाध्यक्ष यशवंत बसेर, जिलाध्यक्ष प्रेमराज परमार, महासचिव रमेशचंद्र रारोतिया सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

'कर्मों का फल है सुख और दुख'

- नीमचौक स्थानक में महासती इंदुप्रभाजी ने कहा

रतलाम। नईदुनिया प्रतिनिधि

प्रत्येक प्राणी का सुख और दुख अलग-अलग है। वह अपने ही द्वारा किए गए कर्मों के फल को भोगता है। सुख-दुख हमारे द्वारा बांधी गई वेदनीय कर्म की श्रृृंखला है, जिसे हम अनादिकाल से सिंचते आ रहे हैं।

यह बात महासती इंदुप्रभाजी ने कही। वे श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक स्थानक पर धर्मसभा को संबोधित कर रही थीं। साध्वी निपुणप्रभाजी ने कहा कि दुनिया में चार तरह के दुख है - जन्म का दुख, बुढ़ापे का दुख, रोग का दुख और मृत्यु का दुख। इन चार प्रकार के दुखों से व्यक्ति बच नहीं सकता। संचालन संघ महामंत्री विनोद बाफना ने किया।

संसार में अनंत सुख और दुख है

आराधना भवन पोरवाड़ों का वास में कीर्तिरत्न विजयजी के शिष्य प्रशांतरत्न विजयजी ने कहा कि संसार अनंत दुखमय और मोक्ष अनंत सुखमय है। किसी भी व्यक्ति के प्रति शत्रुता का भाव मन को अशांत-अस्थिर बनाता है। विजयकुमार लुनिया ने बताया कि 14 जुलाई से सामूहिक तप का शुभारंभ होगा। साध्वी दिव्य प्रगन्या श्रीजी, दीप्ति रत्ना श्रीजी सहित समाजजन उपस्थित थे।

टेंशन से होती है अशांति

श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल नोलाईपुरा स्थानक पर आचार्यश्री उमेशमुनिजी के शिष्य प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती 'अणुवत्स' संयतमुनिजी ने कहा कि दुख में टेंशन बढ़ जाता है, पीड़ा होती है। व्यक्ति टेंशन को समाप्त करने के लिए प्रयास करता है। टेंशन से अशांति होती है। गिरीशमुनिजी ने कहा कि कर्म के अनुसार जीव को फल मिलता है। श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ के प्रवक्ता ललित कोठारी और पवनकुमार कांसवा ने बताया कि यहां प्रतिदिन राई प्रतिक्रमण, प्रातः धार्मिक ज्ञानार्जन कक्षा, प्रवचन, दोपहर में श्राविका वर्ग हेतु ज्ञान चर्चा, देवसी प्रतिक्रमण के बाद चौबीसी, भजन, कल्याण मंदिर आदि विविध धार्मिक आराधनाएं हो रही हैं। संचालन सौरभ कोठारी ने किया। अतिथि सत्कार का लाभ मोहनलाल पीपाड़ा परिवार ने लिया।

साधु जीवन सर्वश्रेष्ठ

करमचंदची उपाश्रय में आचार्यश्री विवेकचंद्र सागरजी, गणिवर्य प्रसन्नाचंद्र सागरजी, मुनिश्री परमचंद्रसागरजी, साध्वी शीलरेखा श्रीजी की निश्रा में चातुर्मास की धर्म-आराधना की जा रही है। आचार्यश्री ने धर्मसभा में कहा कि इच्छाओं का अंत करने के लिए साधु जीवन सर्वश्रेष्ठ है। वे रोटी, कपड़ा, मकान, संपति, ऐश्वर्य छोड़कर मात्र जगत के आत्म कल्याण की चिंता करते हैं। गोचरी (आहार) मिला तो ठीक अन्यथा उपवास में भी चित की प्रसन्नाता रहती है। गणिवर्य ने कहा कि श्रावक परमात्मा के वचन जिनवाणी के लिए तरसता है।

कैप्शन चित्र : ---------

11आरटीएम-22 व 23 :

भीगकर किया बारिश का स्वागत

शहर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम लंबे अंतराल के बाद बारिश हुई। कई लोगों ने भीगते हुए बारिश का स्वागत किया। रिमझिम-तेज बारिश का क्रम रुक-रुककर करीब डेढ़-दो घंटे तक चला। इससे सड़कें तरबतर हो गईं और मौसम में ठंडक घुल गई। खेतों में मुरझाते पौधों में भी जान आ गई। फोटो : धरम वर्मा