
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : उत्तर मध्य रेलवे के पलवल-मथुरा खंड में मथुरा व भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड रीमाडलिंग कार्य के चलते रेल मंडल की हजरत निजामुद्दीन-इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली 09310 हजरत निजामुद्दीन–गाजियाबाद–मितावली–आगरा फोर्ट–बयाना होकर इंदौर जाएगी। परिवर्तित मार्ग के कारण ट्रेन का मथुरा व भरतपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा। यात्रियों से यात्रा से पहले संशोधित मार्ग व ठहराव की जानकारी लेने की अपील की गई है।
रतलाम : दुर्गापूजा और दीपावली के दौरान बढ़ने वाले यात्री दबाव को देखते हुए रेल मंडल से गुजरने वाली 04141/ 04142 खजुराहो–उदयपुर सिटी–खजुराहो द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। 04141 खजुराहो-उदयपुर सिटी स्पेशल आठ अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार खजुराहो से रात आठ बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:50 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
चंदेरिया में शुक्रवार व मंगलवार को दोपहर तीन बजे आगमन और 3:02 बजे प्रस्थान होगा। वापसी 04142 नौ अक्टूबर से 20 नवंबर तक मंगलवार व शुक्रवार को उदयपुर से रात 10 बजे चलेगी और अगले दिन रात 8:45 बजे खजुराहो पहुंचेगी। इसमें एसी टू-टियर, स्लीपर व जनरल सेकेंड क्लास कोच रहेंगे। दोनों दिशाओं में चंदेरिया सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव होगा।
रतलाम : आगामी त्योहारों में अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए रेल मंडल से गुजरने वाली प्रतापनगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर संचालित होगी। 03110 प्रतापनगर-कोलकाता स्पेशल 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार वडोदरा से शाम 4:15 बजे रवाना होकर रतलाम 9:15/9:25 बजे पहुंचेगी और शनिवार दोपहर 12:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वापसी ट्रेन 03109 कोलकाता-प्रतापनगर 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार सुबह आठ बजे रवाना होकर बुधवार शाम 5:25/5:35 बजे रतलाम होते हुए अगले दिन रात 11:40 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में वडोदरा, गोधरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, आगरा, प्रयागराज सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ट्रेन में एसी-थ्री टियर, स्लीपर और जनरल कोच होंगे। 03110 की बुकिंग आठ अक्टूबर से शुरू होगी।