
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के आधिकारिक भूमि पूजन एवं शिलान्यास वाली तिथि पांच अगस्त 2020 को ब्लैक डे बताने वाली पोस्ट डालने के आरोपित मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के युवक को कोर्ट ने एक वर्ष के कारावास से दंडित किया है।
न्यायालय ने आरोपित परवेज खान को धार्मिक भावनाओं को ठेस और समाज में वैमनस्यता फैलाने की कोशिश करने के लिए तीन धाराओं में दोषी ठहराते हुए एक-एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
1500 रुपये अर्थदंड भी लगाया है। सैलाना तहसील के सरवन निवासी 25 वर्षीय परवेज ने पांच अगस्त 2020 को बाबरी मस्जिद के फोटो के साथ चार वॉट्सएप स्टेटस लगाकर मंदिर के भूमिपूजन व शिलान्यास दिवस को ब्लैक डे लिखा। अन्य आपत्तिजनक टिप्पणी भी कीं।
सरवन थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और घटना वाले दिन ही परवेज को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया। मोबाइल और प्रकरण से संबंधित दस्तावेज की जांच भोपाल स्थित साइबर फोरेंसिक लैब में कराई गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मोहित परसाई की कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों को प्रमाणित मानते हुए सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें- रतलाम में लव जिहाद... BAMS छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव