रतलाम/प्रीतमनगर। जिले के प्राचीन मौर्यकालीन विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक में बुधवार को यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस मौके पर निसंतान महिलाओं को खीर प्रसाद का वितरण किया गया। विरुपाक्ष यज्ञ समिति के अनुसार करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-वंदन किए और करीब 60 हजार महिलाओं ने खीर प्रसाद ग्रहण की। मंदिर से लगाकर फोरलेन दो किलोमीटर मार्ग पर वाहनों का काफिला चलता रहा। देर शाम तक खीर वितरण का कार्य चलता रहा। मध्यप्रदेश. राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के अलावा मलेशिया आदि स्थानों से महिलाएं खीर प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंची। थाना प्रभारी दीपक शेजवार ने बताया की शाम तक 80 हजार तक श्रद्धालुओं का आंकडा पहुंच गया। पुलिस व्यवस्था और समिति के सदस्यों की सेवाएं सराहनीय रही।
सुर-अर्पण में बिखेरा जादू
औद्योगिक क्षेत्र मालवा आक्सीजन स्थित श्री भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में परंपरानुसार सुर अर्पण का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय बैराग कबीर लोक भजन मंडल द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कालूराम बामनिया ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। हारमोनियम पर रामप्रसाद परमार, ढोलक पर अंकित मालवीय, नग नगाड़ी पर सज्जनसिंह परमार, मंजीरा व सहगायक उत्मसिंह बामनिया ने प्रस्तुति दी। इससे पहले सुबह अभिषेक, सुंदरकांड पाठ और दोपहर में रुद्राभिषेक किया गया। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने भजन गायकों का स्वागत किया। प्रमोद व्यास, संजय व्यास, अरिहंत पोरवाल, वीरेंद्र पोरवाल, राजेंद्र पाटीदार, मुकेश जैन आदि उपस्थित थे।
हमेशा कल्याणकारी व फलदायी होता है सत्संग
सत्संग हमेशा कल्याणकारी व फलदायी होता है। अर्थात सत्संग हमें तारता है व कुसंग, पतन से दूर ले जाता है। यह बात इंदिरा नगर गुरुद्वारे के ज्ञानी गुरदीप सिंह द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजीव गांधी सिविक सेंटर सेवा केंद्र प्रांगण में 86वें शिव जयंती पर आयोजित शिव ध्वजारोहण समारोह व आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। अध्यक्षता करते हुए शहर काजी अहमद अली ने कहा कि समय मिलने पर ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रमों में जाता रहता हूं। हम सब आपसी प्रेम मोहब्बत से रहे यही सब धर्मों का मूल मंत्र है। विशेष अतिथि आर्किटेक्ट नवीन व्यास ने कहा कि ईश्वरीय सेवा में हर संभव सहयोग करता हूं। सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मनोरमा बहन ने कहा कि परमपिता परमात्मा शिव हर एक धर्म आत्माओं के पिता है। बोहरा समाज के प्रतिनिधि अली असगर रावटीवाला ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था हर एक धर्म को साथ लेकर चलती है। भारतसिंह चौहान ने स्वागत भाषण व संस्था का परिचय दिया।
आरंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत ब्रह्माकुमारी नीलम बहन, पूजा बहन, आरती बहन द्वारा तिलक, बेज व गुलदस्ता भेंटकर किया गया।
स्वागत नृत्य यशस्वी मोड़िया ने प्रस्तुत किया। शिव जयंती पर केक सेलिब्रेशन के बाद शिव ध्वजारोहण किया गया। महेंद्र शर्मा, कवि जेठानंद भंभानी, राजेश मोड़िया, महेंद्र चौरसिया, शिवकुमार चौरसिया, ललित केसवानी, राजेंद्र मरमठ, वीरेंद्र सोनी, संजीव राव, भूपेंद्रसिंह देवड़ा, हरीश नैनानी, राकेश मिरचंदानी, राहुल व्यास, शैलेश गावंडे, दरबारसिंह सोलंकी, फकीरचंद, जीवनदास बैरागी, अभिषेक मकवाना, अरुण मकवाना, कृष्ण कुमार चौहान, मनीष राठौड़, बगदीराम माली, जितेंद्र राठौड़, मुकेश राठौड़, बीएस कोठारी, मंजू सोनी एडवोकेट, श्वेता सोनी, धर्मा कोठारी, सीमा सोनी, मानसी केसवानी, सरोज मोड़िया, सरोज बैरागी, साधना चौहान, प्रियंका श्रीवास्तव, रेणु राठौड़, कल्पना राठौड़, अर्चना राठौर, मनीषा चौहान ,भावना व्यास, सोनू मीणा, मीना धुलेकर, मीना मकवाना, भारतीय कुशवाह, अनिता चौधरी, प्रशंसा वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन कवि जुझारसिंह भाटी ने किया। आभार ब्रह्माकुमारी पूजा बहन ने माना।
सवा क्विंटल खिचड़ी प्रसाद का वितरण
श्री घनश्याम चंद्रशेखर महादेव मंदिर कालिका माता प्रांगण पर महाशिवरात्रि पर्व पर महाआरती की गई। महाआरती में औदुम्बर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, महिला मंडल अध्यक्ष इंदु उपाध्याय, उमाकांत उपाध्याय, जगदीश प्रसाद उपाध्याय, परितोष जोशी, प्रकाश शर्मा, आशीष दवे, आशा उपाध्याय, रजनी उपाध्याय, मधुबाला शर्मा, नवीन दुबे, सीमा दुबे, सरोज जोशी, लीलाशंकर शर्मा, वैभव जोशी, ममता जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती का संचालन पंडित शैलेश उपाध्याय ने किया। आभार व्यवस्थापिका आशा उपाध्याय ने माना। आरती के पश्चात सवा क्विंटल खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
13 को मनाएंगे फाग उत्सव
अमृत सागर स्थित श्री चारभुजा मंदिर राजपूत समाज पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। सुबह भगवान भोलेनाथ का अभिषेक सिसौदिया परिवार द्वारा किया गया। रात में महाआरती पंडित अविनाश दुबे द्वारा की गई। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। समाज द्वारा 13 मार्च को फाग उत्सव का आयोजन भी किया गया है। समाज के ट्रस्ट अध्यक्ष विजयसिंह, राजेशसिंह चौहान, भारतसिंह सिसौदिया, भगवानसिंह राठौर, करणसिंह राठौर, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अजीतसिंह सांखला, वीरेंद्रसिंह राठौर, प्रवीणसिंह, भगवानसिंह चौहान, रूपसिंह चौहान, महिला मंडल की अन्नाु कुंवर हारोड़, कृष्णा कुंवर सिसौदिया, सुनीता कुंवर सांखला, विष्णु कुमार सिसौदिया सहित समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
श्री शिव शक्ति यज्ञ संपन्ना
रतलाम से 20 किलोमीटर दूर गांव बदनारा में श्री शिव शक्ति यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। प्रतिवर्ष अनुसार नौ दिवसीय यज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गई। महाशिवरात्रि को रात में महाकाल राजा की सवारी निकाली गई। पं. देवेंद्र शास्त्री ने यज्ञ संपन्ना करवाया। रतनलाल पटेल, नाथूलाल मुकाती, शंकरलाल, मदनलाल, नारायण पटेल, मोहनलाल, सत्यनारायण पाटीदार, गोपाल पाटीदार, महेश आदि उपस्थित थे। जानकारी विनोद मालवीय ने दी।
स्नेहश्वर महादेव की आरती
स्नेह नगर स्थित स्नेहश्वर महादेव मंदिर पर भगवान शिव का विशेष श्रृंगार फूलों से किया गया। भजन संध्या हुई। सभी ने भगवान शिव के विवाह अवसर पर नृत्य किया तथा अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। हे भोले शंकर पधारो, बगड़ बम-बम बगड़ बम-बम बम लहरी आदि भजनों में प्रस्तुति दी। अतिथि मुखर्जी मंडल के सचिन टाक रहे। टाक ने मंदिर समिति को 11 गद्दे देने की घोषणा की। अंत में भगवान शिव की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। आभार समिति अध्यक्ष चेतना पाटीदार ने माना।