• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ratlam Lok Sabha Seat: कांतिलाल भूरिया ने कहा- दो पत्नी वालों को दो लाख रुपये देगी कांग्रेस सरकार

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने कांग्रेस के घोषणापत्र की खूबियां गिनाते हुए भूरिया ने कहा कि कांग्रेस हर महिला को एक लाख रुपये सालाना देगी। जिसक...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 09 May 2024 11:25:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 May 2024 12:03:53 PM (IST)
Ratlam Lok Sabha Seat: कांतिलाल भूरिया ने कहा- दो पत्नी वालों को दो लाख रुपये देगी कांग्रेस सरकार
रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं कांतिलाल भूरिया

HighLights

  1. रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं कांतिलाल भूरिया
  2. भूरिया बोले- दो पत्नी वालों को देगी दो लाख रुपये देगी कांग्रेस सरकार
  3. भूरिया ने कांग्रेस के घोषणापत्र की खूबियां गिनाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। रतलाम लोकसभा सीट की सैलाना विधानसभा में आमसभा को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने बड़ा बयान दे दिया। कांग्रेस के घोषणापत्र की खूबियां गिनाते हुए भूरिया ने कहा कि कांग्रेस हर महिला को एक लाख रुपये सालाना देगी। जिसकी दो पत्नियां होगी, उसे दो लाख रुपये सालाना मिलेंगे। इस बयान के बाद अब विवाद होने लगा है। भाजपा ने भी भूरिया के बयान को मुद्दा बनाया है।

#WATCH | While addressing a public rally, Congress candidate from Madhya Pradesh's Ratlam, Kantilal Bhuria says, "...After the Congress govt comes to power, what we have written in our constitution, Rs 1 lakh will be debited in the account of every woman, and those who have 2… pic.twitter.com/jSyFtOKV16

— ANI (@ANI) May 10, 2024

गुरुवार को आयोजित आमसभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद थे। पटवारी ने भूरिया के बयान पर कहा कि आपके भावी सांसद ने भयंकर घोषणा कर दी है। जिसकी दो पत्नी है, उसे डबल। चुनावी रणनीति में भाजपा ने इस बयान को अल्पसंख्यकों से जो़ड़ दिया है। बयान का वीडियो भी फेसबुक, वाट्सएप पर प्रसारित हो गया।


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज व कल जिले में करेंगे प्रचार

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में रतलाम जिले की पांचों विधानसभाओं में प्रचार करेंगे। वे 10 मई को जावरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, सैलाना, रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिता नागरसिंह चौहान के पक्ष में प्रचार करेंगे। 11 मई को आलोट में आमसभा व रोड शो करेंगे।