• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

Ratlam: बाइक पर बनाया सुसाइड वीडियो, लगा ली फांसी, पत्नी, साली और साली के पति पर लगाए आरोप

मुझे इस औरत ने बहुत परेशान किया है। इसको हजार, दो हजार, पांच हजार, दस हजार, लाखों रुपये की मन्नतें पूरी कर चुका हूं। अभी आठ दिन पहले इसने कहा मुझे दो लाख रुपये चाहिए। मैंने नीलम चौहान के नाम के खाते में पैसे डाले हैं। मेरा अकाउंट चेक करिए।

By Jaydeep GurjarEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 11:25:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 11:38:23 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Ratlam: बाइक पर बनाया सुसाइड वीडियो, लगा ली फांसी, पत्नी, साली और साली के पति पर लगाए आरोप
इनसेट में मृतक राकेश। थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे स्वजन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के सेमलिया गांव में एक युवक ने सोमवार शाम गांव के बाहर खेत पर नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने बाइक चलाते हुए मोबाइल से वीडियो बनाया, जिसमें उसने पत्नी, साली और साली के पति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान राकेश के स्वजन कालूखेड़ा थाना पहुंचे और वीडियो में नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन सौंपा है। इसके बाद गांव के शमशान घाट पर राकेश का अंतिम संस्कार किया गया।

सेमलिया गांव निवासी 33 वर्षीय राकेश चौहान शाम करीब 6:30 बजे घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर स्वजन उसकी तलाश में निकले। रात करीब 9 बजे उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


मंगलवार को एक वीडियो सामने आया। बाइक चलाते हुए राकेश ने कहा कि मेरी शादी हुई थी चिकलाना में रूबी और रीना के वहां पर। आज मैं फांसी खाके मर रहा हूं रीना और उसके पति अंतर सिंह राठौड़ की वजह से। क्योंकि मेरी जिंदगी बर्बाद करने के मामले में उसका हाथ है।

मेरी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद करी अंतर सिंह राठौड़ लामगिरी वालों ने। अब मैं फांसी खाके मरूंगा, मेरे कुएं पे, निजी कुएं पे। उसका जिम्मेदार है रूबी और उसका आदमी अंतर सिंह राठौड़ और अब मैं मेरी इच्छा मृत्यु से मरने के लिए तैयार हूं, फांसी खाके मरूंगा क्योंकि मैं इस जिंदगी से परेशान हो गया हूं।

मुझे इस औरत ने बहुत परेशान किया है। इसको हजार, दो हजार, पांच हजार, दस हजार, लाखों रुपये की मन्नतें पूरी कर चुका हूं। अभी आठ दिन पहले इसने कहा मुझे दो लाख रुपये चाहिए। मैंने नीलम चौहान के नाम के खाते में पैसे डाले हैं। मेरा अकाउंट चेक करिए।

अब मैं मरूंगा और मरने के बाद मेरी संपत्ति का मालिक मेरा लड़का होगा। कालूखेड़ा थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि राकेश और रूबी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और दोनों एक-दुसरे से अलग रह रहे है। मृतक के वीडियो की जानकारी इंटरनेट मीडिया से मिली है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।