• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैरालीगल वॉलेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण

रतलाम। नईदुनिया प्रतिनि;घिळर्-ऊि्‌झ। जिला सेवा वि;घिळर्-ऊि्‌झ।क प्रा;घिळर्-ऊि्‌झ।करण द्वारा जिला न्यायालय परिसर

By Edited By:
Publish Date: Mon, 05 Nov 2018 04:00:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Nov 2018 04:00:43 AM (IST)
पैरालीगल वॉलेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण

- बैसिक कम्यूनिकेशन और ड्राफ्टिंग स्किल्स की जानकारी भी दी

रतलाम। नईदुनिया प्रतिनिधि

जिला सेवा विधिक प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में पैरालीगल वालेंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। इसमें उन्हें पैरालीगल वालेंटियर्स के उद्देश्यों, बैसिक कम्यूनिकेशन, ऑब्जर्वेशन व ड्राफ्टिंग स्किल्स का प्रशिक्षण दिया गया।

कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एके भाटिया व विशेष न्यायाधीश दीपक गुप्ता ने मां सरस्वती व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। प्राधिकरण के सचिव विष्णुकुमार सोनी व अन्य वक्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण देते हुए पैरालीगल वालेंटियर्स के उद्देश्यों, उनके कार्य, बैसिक कम्युनिकेशन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। न्यायाधीश भाटिया ने फैमिली लॉ, हिंदू विवाह अधिनियम, मुस्लिम विवाह अधिनियम, दत्तक ग्रहण, भरण पोषण, कस्टडी एवं गार्जियनशिप, तलाक, संपत्ति विधि, वसीयत आदि के बारे में जानकारी दी। अपर जिला व सत्र न्यायाधीश साबिर एहमद खान ने किशोर न्याय बोर्ड व बाल कल्याण समिति के उद्देश्य, कार्य व प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। न्यायाधीश वर्ग-1 दयाराम कुमरे ने बालकों से संबंधित किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम, कारखाना अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट पर प्रकाश डाला। द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 अजयसिंह ने महिलाओं से संबंधित कानूनों, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न व निवारण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम आदि की जानकारी दी। जिला जेल अधीक्षक आरआर डांगी ने जेल में निरुद्ध बंदियों के संबंध में जानकारी और उनके अधिकारों पर प्रकाश डाला। जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकिता पलास ने सर्वोधा न्यायालय द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के पालन, वन स्टॉप अधिकारी शकुंतला मिश्रा ने वन स्टॉप द्वारा महिला सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं, चाइल्ड लाइन के संयोजक प्रेम चौधरी ने समेकित बाल संरक्षण योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वालेंटियर्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

वरुण और डॉॅ. आस्था को मिला अवॉर्ड

रतलाम। ग्लोबल लीडर्स व मेक इन इंडिया के तहत इनोवेशन समिट का आयोजन हुआ। इसमें शहर के युवा उद्योगपति वरुण पोरवाल और उनकी कंपनी की चीफ फिजियोथैरेपिस्ट कंसल्टेंट डॉ. आस्था जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उपलब्धि पर मालवा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रीतमलाल दुआ, अजीतसिंह नारंग, मप्र लघु उद्योग संघ के कैलाश अग्रवाल, दीपक भंडारी, संभागीय उद्योग संघ के संदीप व्यास, उद्योगपति उमेश झालानी, संस्कार कोठारी, संतोष कटारिया, गुस्ताद अंकलेसरिया, डॉ. अनिल बाफना, डॉ. प्रकाश जैन, डॉ. अजय जैन, डॉ. शैनल कोठारी आदि ने बधाई-शुभकामनाएं दी।


04आरटीएम-21 : अवॉर्ड प्राप्त करते वरुण पोरवाल और डॉ. आस्था जैन।

पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

रतलाम। नईदुनिया प्रतिनिधि

इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीतकर लौटने पर खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी और जिला सॉफ्टबॉल संघ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

विक्रम अवॉर्डी और जिला सॉफ्टबॉल संघ सचिव तिलक दवे तथा आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी अध्यक्ष दीपेंद्रसिंह ठाकुर ने बताया कि 1 से 3 नवंबर तक इंदौर में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय मिनी व सब जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में रतलाम के पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी के चार खिलाड़ी धनंजय भदौरिया ने 11 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक, ट्विंकल नैनानी ने 13 वर्ष आयु वर्ग में कांस्य पदक, ऋषभ गुर्जर, अक्षर भटेवरा ने 13 वर्ष आयु वर्ग में रजत पदक जीतकर रतलाम को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी सचिव वीरेंद्र गुर्जर, जिला सॉफ्टबॉल संघ अध्यक्ष जितेंद्र धूलिया, विक्रम अवॉर्डी अमितसिंह राजपूत, अभिषेक गुर्जर, निमित शर्मा, अभिषेक शर्मा, राहुल परमार, दुर्गाशंकर मोयल, देवयानी यादव, अशोक धाकड़ ने खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया।

04आरटीएम-34 : पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया।

फिल्मी दुनिया में धैर्य ही सफलता की सीढ़ी

- फिल्म कलाकार नताशा अय्यर ने कहा

रतलाम। नईदुनिया प्रतिनिधि

विज्ञापनों की दुनिया में सफल होने के लिए कलाकार को संघर्ष के लिए तैयार रहकर धैर्य रखना चाहिए। फिल्म लाइन में जो व्यक्ति धैर्य रख सकता है, वही सफल हो पाता है।

यह बात फिल्म कलाकार व अनेक टीवी विज्ञापनों में नजर आ रही शास्त्री नगर निवासी नताशा अय्यर ने आरएस पैराडाइस दो बत्ती पर मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लड़की को किससे मिलना चाहिए, किससे नहीं। किस व्यक्ति से कहां पर मिलना-जुलना चाहिए। इस बात का बहुत ध्यान रखना चाहिए। लड़कियों को इस मामले में बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। मी टू अच्छी पहल है। अब कोई भी व्यक्ति किसी लड़की से उलटी-सीधी बात नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति खराब नहीं होता है। दोनों पक्षों को सुना जाना आवश्यक है।

डायरेक्शन का हिस्सा है एक्टिंग

पुणे से वाणिज्य स्नातक नताशा पिछले आठ वर्षों से मुंबई में विभिन्ना कंपनियों के लिए विज्ञापन कर चुकी हैं। अभी तक उन्होंने 22 से अधिक विज्ञापन में निर्देशन व अभिनय किया है। इसमें गूगल डू, बिग बाजार, अशोक लिलैंड, मदर्स हार्लिक्स, डाबर हनी के विज्ञापन टीवी पर वर्तमान में चल रहे है, वहीं एवरेस्ट मसाला, हुंडई व अन्य बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में जल्द ही वह टीवी पर नजर आएगी। इससे पूर्व नताशा की शार्ट मूवी हॉलीवुड में प्रदर्शित होकर इंटरनेशनल अवॉर्ड के लिए चयनित हो चुकी हैं। नताशा ने बताया कि उन्हें किसी भी विज्ञापन में काम करने से पहले अनेक टेस्ट से गुजरना पड़ता है, तब जाकर उनका चयन होता है। उन्होंने कहा कि एक्टिंग भी डायरेक्शन का एक हिस्सा है। नताशा के पिता आरसी अय्यर बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी व मां अमिता अय्यर सेवानिवृत्त रेलकर्मी है। नताशा अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देती हैं।

04आरटीएम-38 : नताशा अय्यर

पूर्वजों और शहीदों की याद में जलाएंगे दीप

रतलाम। पांचाल समाज द्वारा 6 नवंबर को शाम 5 बजे पूर्वजों और शहीदों की याद में त्रिवेणी मुक्तिधाम पर दीप जलाए जाएंगे। यह जानकारी समाज अध्यक्ष मनोहर पांचाल ने दी।