• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माता-पिता का पूजन कर ले रहे आशीर्वाद

संस्कार : युवा सेवा संघ द्वारा विभिन्ना स्थानों पर आयोजन, आज काटजूनगर में होगा रतलाम (नईदुनिया प्रतिि

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 05 Feb 2020 04:00:25 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Feb 2020 04:00:25 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
माता-पिता का पूजन कर ले रहे आशीर्वाद

-----डाक पेज 7 --लीड----

संस्कार : युवा सेवा संघ द्वारा विभिन्ना स्थानों पर आयोजन, आज काटजूनगर में होगा--फ्लेग

रतलाम (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बच्चों में अपने माता-पिता के प्रति आदरभाव के संस्कारों के सिंचन के उद्देश्य से युवा सेवा संघ द्वारा प्रतिवर्ष 14 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माता-पिता पूजन दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में रतलाम के विभिन्ना स्कूलों और कॉलोनियों में युवा सेवा संघ द्वारा महिला उत्थान मंडल अहमदाबाद प्रमुख सुशीला बहन व टीम द्वारा माता-पिता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

काटजू नगर में सामूहिक आयोजन में बच्चों ने माता-पिता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। 5 फरवरी को शाम 5 बजे से यही कार्यक्रम काटजू नगर बगीचे में रखा गया है। अब तक विभिन्ना स्थानों पर हो चुके कार्यक्रम में 700 से ज्यादा बच्चे शामिल हो चुके हैं। यह सिलसिला निरंतर जारी है। 6 फरवरी को अर्पित कॉन्वेंट स्कूल नयागांव, 7 फरवरी को शारदा गौरव हायर सेकंडरी स्कूल अलकापुरी, 8 फरवरी अग्रवाल विद्या मंदिर श्रीराम मंदिर सज्जन मिल रोड तथा 11 फरवरी को श्रीमातृ विद्या मंदिर आरो आश्रम सैलाना रोड पर माता-पिता पूजन कार्यक्रम होगा। संयोजक सुशीला बहन ने बताया 14 फरवरी को रतलाम में वृहद स्तर पर आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।


04आरटीएम-21 : काटजूनगर क्षेत्र में माता-पिता का पूजन करते हुए बच्चे। नईदुनिया

गुणावद विजेता और सुखेड़ा उपविजेता

सुखेड़ा (नईदुनिया न्यूज)। भगतसिंह युवा मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मैदान में किया गया। टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश और राजस्थान की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। गुणावद की टीम विजेता और सुखेड़ा यूनाइटेड की टीम उपविजेता रही। विजेता-उपविजेता को नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि रितेश जैन ने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं के जोश व जज्बे की प्रशंसा की। विशेष अतिथि श्यामबिहारी पटेल ने कहा कि कबड्डी खेल शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। भगतसिंह युवा मंडल के संरक्षक दिलीप कारपेंटर व अतुल सोलंकी ने कहा कि प्राचीन खेल को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता युवा मंडल अध्यक्ष नरेश गांधी ने की। दीपेश गोस्वामी, राहुल शर्मा, अजय लोधा, बलवंत गेहलोत, रवि लोधा, सुनील लोधा, ईश्वर लोधा, कन्हैयालाल लोधा, बंटी भोई, राहुल भोई सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। मैच रेफरी की भूमिका प्रकाश धाकड़, राहुल धाकड़, चंद्रपालसिंह डोडिया, पप्पू गेहलोत ने निभाई। विशेष योगदान अनिल सोलंकी का रहा। संचालन सचिव राहुल परमार ने किया।

04आरटीएम-23 : सुखेड़ा में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतुल सोलंकी आदि। नईदुनिया

04आरटीएम-24 : सुखेड़ा में फाइनल मुकाबले में जोश दिखाते हुए सुखेड़ा व गुणावद की टीम के खिलाड़ी। नईदुनिया

गोद भराई कर किया टीकाकरण

सेमलिया। ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 व 2 पर मंगल दिवस पर गोद भराई का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिला की जांच व टीकाकरण किया गया। आंगनबाड़ी में शिवानी सोनी, रानी बी, व पूनम की गोद भराई की गई।

04आरटीएम-25 : सुखेड़ा की आंगनबाड़ी में गोद भराई करती हुई कार्यकर्ता। नईदुनिया

कलश यात्रा निकली

पिपलौदा। बड़ायला माताजी में आयोजित पांच दिवसीय मेले के समापन पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में झांकी सजाकर विश्व मां, हनुमानजी को विराजित किया गया। यात्रा विश्व मां मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई माताजी मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महायज्ञ की पूर्णाहुति पर आरती उतारी गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण की।

गायत्री महायज्ञ प्रारंभ

ताल। समीपस्थ ग्राम पंथ पिपलौदा में 51वां श्री पंच दिवसीय पंच कुंडात्मक गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ। हेमाद्री पूजन कर कलश यात्रा निकाली गई। 9 फरवरी को तुलसी विवाह होगा।

सकल पंच द्वारा मां तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। श्रीराम-जानकी मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की बरात यज्ञ मंडप पहुंचेगी। मां तुलसी का विवाह होगा। श्रीराम-जानकी मंदिर के पुजारी महंत भरतदासजी, यज्ञाचार्य पं. प्रहलादचंद कृष्णचंद्र जोशी गामोठ, उप आचार्य पं. आशीष जोशी, यज्ञ ब्रह्मा पं. प्रवीण जोशी मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ में आहुतियां दिलवा रहे हैं।

04आरटीएम-35 : पंथ पिपलौदा में निकली यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु। नईदुनिया

गायों को खिलाया चारा

पिपलौदा। लोकसंत आचार्यश्री जयंत सेन सूरीश्वरजी के शिष्य रत्न आचार्यश्री नित्य सेन सूरीश्वरजी व आचार्यश्री जय रत्न विजयजी के आज्ञानुवर्ती मुनिश्री विद्वरत्न विजयजी के संयम के 31वें वर्ष में प्रवेश दिवस पर नवयुवक परिषद परिवार पिपलौदा द्वारा सुखेड़ा की महावीर गौशाला में गायों को चारा खिलाया गया। परिषद परिवार द्वारा दीर्घ संयम जीवन की अनुमोदना की गई।

04आरटीएम-34 : सुखेड़ा की गौशाला में सेवा करते हुए नवयुवक परिषद के सदस्य। नईदुनिया

थोकबंद सेवानिवृत्ति से ध्वस्त हुई बीएसएनएल की सेवाएं

पिपलौदा (नईदुनिया न्यूज)। भारत संचार निगम लिमिटेड में कर्मचारियों की थोकबंद सेवानिवृत्ति का असर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। यहां कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के दिन से ही ब्रॉडबैंड सेवा ठप है। इसका सीधा असर विभिन्ना सरकारी कार्यालयों पर पड़ रहा है। स्वान नेटवर्क भी प्रभावित हुआ है।

बीएसएनएल में कर्मचारियों की थोक बंद सेवानिवृत्ति वर्ष के प्रथम माह में हुई। इससे नगर सहित आसपास क्षेत्रों के सेवा केंद्रों पर कार्य करने वाले कर्मचारी भी सेवानिवृत्त हो गए। कर्मचारियों की कमी से संचार व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। ब्रॉडबैंड सहित थ्री-जी सेवा ने भी काम करना बंद कर दिया है। इससे तहसील स्तर के कई कार्यालयों में परेशानी हो रही है। थ्री-जी सेवा ठप होने से बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता भी परेशान है। जावरा अनुभाग स्तर के जिन बीएसएनएल कर्मचारियों से संपर्क कर जानकारी दी व ली जा सकती थी, वे सभी सेवानिवृत्त हो गए हैं।

लोक सेवा केंद्र के चैनसिंह चावड़ा का कहना है कि बीएसएनएल की व्यवस्था तीन दिनों से खराब है। स्वान नेटवर्क भी प्रभावित हुआ है। इस कारण लोक सेवा केंद्र पर दर्ज होने वाले आवेदनों में परेशानी आ रही है। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान के शेर अली का कहना है कि राज्य शिक्षा केंद्र से कक्षा पांचवीं और आठवीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इससे संबंधित लगातार निर्देश जारी हो रहे हैं, लेकिन संचार व्यवस्था उचित नहीं होने के कारण समयबद्ध निर्देश प्राप्त नहीं हो रहे हैं। अन्य व्यवस्थाओं का सहारा लेना पड़ रहा है। विकासखंड स्रोत केन्द्र समन्वयक विनोद शर्मा ने बताया कि मध्या- भोजन के समूहों की प्रविष्टि, विकासखंड की वार्षिक कार्ययोजना, शालाओं के निरीक्षण की स्थिति सहित विभिन्ना कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन भारत संचार निगम लिमिटेड की ब्रॉडबैंड सुविधा बंद होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। थ्री जी फोन उपभोक्ता पायल पटेल का कहना है बीएसएनएल के कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होते ही व्यवस्था भी सेवानिवृत्त हो गई है। नेटवर्क की परेशानी के कारण जरूरी कॉल भी न तो लग रहे हैं और न ही रिसीव हो रहे हैं। दूसरे विकल्पों पर विचार करना मजबूरी है।

स्वच्छता का पाठ पढ़ाया

कालूखेड़ा। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों में जागरूकता लाने के लिए वरिष्ठ केके सिंह कालूखेड़ा की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। दलोदा के सरपंच विपिन जैन ने मार्गदर्शन दिया। सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह चंद्रावत, पंचायत सचिव बिहारीलाल आंजना, सुनील रावल, नितेश भंडारी, पिंटू शर्मा, धनपालसिंह, काकू मालवीय, राजेंद्रसिंह, अशोक सोनी, पूनमचंद कारपेंटर, रोहित शर्मा आदि उपस्थित थे।

श्रद्धांजलि अर्पित

रतलाम। सहकार भारती के प्रांतीय पदाधिकारी व पूर्व जिला सहकारी बैंक प्रबंधक रामचंद्र गोयल (मंत्रीजी) का त्रिवेणी मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। विधायक चेतन्य काश्यप ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुक्तिधाम प्रांगण में अग्रवाल महासभा के सुरेश अग्रवाल, अग्रवाल पंचान ट्रस्ट के शांतिलाल अग्रवाल, जिला औषधि संघ के अध्यक्ष जय छजलाणी, सहकार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवनारायण पाटीदार, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कान्हसिंह चौहान, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौटाला, भाजपा नेता जयवंत कोठारी, कांग्रेस नेता विजयसिंह चौहान, मानव सेवा समिति के गोविंद काकानी, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के केदार अग्रवाल, जीव मैत्री परिवार के विजय लोढा, राजवंशी अग्रवाल समाज के दीपक अग्रवाल, अग्रवाल युवा संगठन के महेश गोयल, गोपालजी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट के मनोहर पोरवाल, उज्जैन दुग्ध महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाबूलाल पोरवाल का निधन

रतलाम। समाजसेवी बाबूलाल पोरवाल (88) का इंदौर में उपचार के दौरान निधन हो गया। मंगलवार को जवाहर नगर मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व गणमान्यजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।