• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में दूसरी औरत को देख दंग रह गई पत्‍नी, पति ने चुपके से कर डाली थी दूसरी शादी, पोल खुली तो दिया तीन तलाक

रतलाम जिले में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जावरा के एक शख्‍स ने अपनी पहली शादी की बात छुपाई और खाचरौद की युवती से शादी कर ली। जब पोल खुली तो दू...और पढ़ें

By arif qureshiEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 28 Sep 2024 08:40:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Sep 2024 11:17:38 PM (IST)
घर में दूसरी औरत को देख दंग रह गई पत्‍नी, पति ने चुपके से कर डाली थी दूसरी शादी, पोल खुली तो दिया तीन तलाक
रतलाम में दर्ज किया गया तीन तलाक का केस।

HighLights

  1. रतलाम के जावरा में आया तीन तलाक का मामला।
  2. आरोपी ने पहली पत्‍नी से छुपकर की थी दूसरी शादी।
  3. पति के खिलाफ दूसरी पत्नी दर्ज ने दर्ज कराया केस।

नईदुनिया न्यूज, रतलाम/जावरा। जावरा के एक युवक द्वारा पहली शादी की बात छिपाकर खाचरौद की युवती से दूसरी शादी करने और बाद में सच्चाई सामने आने पर दूसरी पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। दूसरी पत्नी ने पति के खिलाफ जावरा शहर थाने में तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार फरियादी शबनम बी ने जावरा शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी 10 अगस्त 2020 को मुस्लिम रिवाज से आरोपित पति मोहम्मद रफीक पुत्र मुन्ना खां निवासी ऊंटखाना जेल रोड जावरा से हुई थी। शादी के बाद से वह पति रफीक के साथ जावरा में रह रही थी। उन्हें एक पुत्र है।


naidunia_image

घरेलू विवाद के चलते वे सात-आठ माह पहले पुत्र को लेकर मायके चली गई थी। मायके से 15 जून 2024 को वापस ससुराल जावरा पहुंची तो घर में आफरीन बी नाम की महिला मिली।

पति से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह उसकी पहली पत्नी है। उन्होंने पति से कहा कि शादी के पहले यह बात क्यों नहीं बताई। इस पर आरोपित रफीक ने कहा कि उसके साथ रहना है तो रहो, नहीं तो अपने मायके चले जाओ।

naidunia_image

वह तुम्हे तलाक देता है और तीन बार तलाक..तलाक कह दिया। इसके बाद से वह मायके में ही रह रही है। 26 सितंबर को शबनम ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार आरोपित मोहम्मद रफीक के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम की धारा 3/4 व भादंवि की धारा 417 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।