• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ratlam News: कॉटेज में चल रहा था जुआघर, पार्षद पति सहित 25 जुआरी गिरफ्तार, टीआई निलंबित

पुलिस को दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा जगह-जगह बदल कर जुआ घर चलाने की सूचना मिल रही थी।

By arif qureshiEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 09:08:36 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Jun 2024 09:08:36 AM (IST)
Ratlam News:  कॉटेज में चल रहा था जुआघर, पार्षद पति सहित 25 जुआरी गिरफ्तार, टीआई निलंबित
पुलिस थाने में बैठे जुआघर से पकड़ाए आरोपित।

HighLights

  1. पुलिस के अनुसार 13 लाख रुपये से अधिक की राशि जब्त
  2. इंदौर, उज्जैन व धार जिले के लोग भी खेल रहे थे जुआ
  3. रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के ग्राम हरथली की घटना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के ग्राम हरथली में एक काॅटेज पर चल रहे जुआघर पर दबिश देकर पुलिस ने वहां जुआ खेल रहे 25 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 लाख 79 हजार 100 रुपये व ताशपत्ते जब्त किए गए हैं। पकड़े गए आरोपितों में धार जिले के बदनावर का पार्षद पति, उज्जैन, धार व इंदौर जिले के लोग भी शामिल हैं। मामले में एसपी राहुल कुमार लोढा ने दीनदयाल नगर टीआइ अर्जुन सेमलिया को निलंबित कर दिया है।

एसपी राहुल कुमार लोढा ने मीडिया को बताया कि दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा जगह-जगह बदल कर जुआ घर चलाने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार को सूचना मिली थी कि आरोपित गजेंद्र सोनी के ग्राम हरथली स्थित काॅटेज में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं।


naidunia_image

सूचना पर एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी अभिनव कुमार बांरगे के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन से एसआई प्रतापसिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम भेजी गई थी। टीम ने काॅटेज में दबिश देकर 25 आरोपितों को गिरफ्तार किया। टीम में प्रधान आरक्षक तेजसिंह जगावत व अन्य भी शामिल थे। टीआई को निलंबित कर डीएसपी अजय सारवान को प्राथमिक जांच सौंपी गई है।

इन आरोपितों को पकड़ा

आरिफ पुत्र यूसुफ खान निवासी नाहरपुरा, शंकर पुत्र नंदराम माली निवासी ग्राम नौगांवा जिला धार, राजेश पुत्र कांतिलाल खंडेलवाल व गोपाल पुत्र बसंतीलाल सोनावा दोनों निवासी धानमंडी, रमीज पुत्र अनीस खान व शाहरुख पुत्र अब्दुल सत्तार दोनों निवासी मोहननगर, आशीष पुत्र मोहनलाल जैन, मनोज पुत्र भेरुलाल सिर्वी, अर्जुन पुत्र बापुसिंह, संदीप पुत्र परमानंद पाटीदार, दीपक पुत्र प्रकाश माली, जितेन्द्र पुत्र मांगीलाल पाटीदार, किशोर पुत्र वर्दीचंद माली सभी निवासी बदनावर (धार), ईश्वर पुत्र राधेश्याम पाटीदार निवासी ग्राम वरमंडल जिला धार, शहीद पुत्र मजीद खान निवासी मनावर, महेश पुत्र फूलचंद मारू 33 साल निवासी बरमंडल जिला धार, आजाद पुत्र मुराद निवासी बडनगर (उज्जैन), योगेश पुत्र अशोक मालीनिवासी बदनावर, युनुस उर्फ सड्डू पुत्र यूसुफ खान निवासी मोहननगर, रमेश पुत्र दरयावसिंह यादव जूनी इंदौर, महेन्द्र पुत्र मांगूसिंह यादव निवासी नागदा, शादाब पुत्र मुराबिक अली निवासी उज्जैन, मनीष पुत्र कैलाशचंद्र राठौर निवासी ग्राम नोगाव धार, शरीफ पुत्र लाल मोहम्मद निवासी मोहननगर व जयप्रकाश पुत्र मिस्रीलाल जांट निवासी बखतगढ़ जिला धार। पकड़े गए आरोपितों में बदनावर का दीपक पुत्र प्रकाश माली वहां की महिला पार्षद का पति बताया जाता है।