• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ratlam News: नदी में बोरे में बंधा मिला था महिला का शव, पांचवें दिन हुई श‍िनाख्‍त, भाई से बात करने के आधे घंटे बाद बंद हो गया था मोबाइल

पेटलावद टीआइ प्रदीप वाल्टर ने बताया कि बुधवार को रचना के पति व अन्य स्वजन पेटलावद अस्पताल पहुंचे, शिनाख्त के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

By arif qureshiEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 30 May 2024 10:03:23 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 May 2024 10:03:23 AM (IST)
Ratlam News: नदी में बोरे में बंधा मिला था महिला का शव, पांचवें दिन हुई श‍िनाख्‍त, भाई से बात करने के आधे घंटे बाद बंद हो गया था मोबाइल
रचना उपाध्याय

HighLights

  1. रतलाम के वर्धमान नगर में रहती थी महिला
  2. झाबुआ के ग्राम भाभरापाड़ा में मिला था शव
  3. पेटलावद पुलिस मामले की जांच कर रही है

नईदुनिया न्यूज, रतलाम/पेटलावद। झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र के रतलाम-झाबुआ जिले की सीमा के पास स्थित ग्राम भाभरापड़ा में माही नदी में बोरे में बंधा मिला महिला का शव रतलाम वर्धमान नगर निवासी 38 वर्षीय रचना उपाध्याय पत्नी भगवतीलाल उपाध्याय का पाया गया। रचना 23 मई को घर से स्कूटी पर निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। पेटलावद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार 25 मई को माही नदी के तट पर एक बोरे में अज्ञात महिला का शव मिला था। बोरे में रस्सी से बंधा होने के साथ ही शव पर प्लास्टिक की टेप लपटी हुई थी। इससे यह माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव बांधकर फेंका गया था। महिला के हाथ-पैर भी टेप से बंधे हुए थे और बरसाती में शव लपेट कर गत्ते के खोखे से भी बांधा गया था।


पेटलावद पुलिस ने घटना स्थल की जांच के बाद शव पेटलावद के सरकारी अस्पताल में रखवाया था। पुलिस ने उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए तो आइसीडीएस पोर्टल से पता चला कि शव रसोई का काम करने वाली रतलाम से लापता रचना उपाध्याय का है और रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज है। इसके बाद पेटलावद पुलिस मंगलवार रात रतलाम पहुंची और महिला के घर पहुंचकर उसके पति व अन्य स्वजन को फोटो बताए तो उन्होंने शव रचना का ही होना बताया।

पेटलावद टीआइ प्रदीप वाल्टर ने बताया कि बुधवार को रचना के पति व अन्य स्वजन पेटलावद अस्पताल पहुंचे, शिनाख्त के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। स्वजन शव रतलाम लेकर आए और अंतिम संस्कार किया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस का कहना है कि हमारे यहां गुमशुदगी दर्ज हुई थी। शव पेटलावद थाना क्षेत्र में मिलने से आगे की जांच पेटलावद पुलिस करेगी।

भाई से बात करने के आधे घंटे बाद बंद हो गया था मोबाइल

पति भगवतीलाल उपाध्याय ने बताया कि रचना एक टिफिन सेंटर पर खाना बनाने का काम करती थी। रचना के भाई प्रेम तिवारी की शादी का रिसेप्शन 23 मई था। इस कारण रचना भोजन बनाने नहीं जा रही थी। 21 मई को मेरी मौसी सास का निधन होने से रिसेप्शन निरस्त कर दिया था।

23 मई को शाम करीब चार बजे रचना स्कूटी लेकर घर से यह कहकर निकली थी कि बाजार से कुछ कपड़े लाना है। शाम करीब साढ़े छह बजे रचना ने उसके भाई प्रेम तिवारी से फोन पर बात की थी कि पत्नी को लेकर मौसी सास के घर अभी मत जाना। शाम सात बजे तक वह नहीं लौटी। इसके बाद कॉल लगाने पर मोबाइल फोन बंद मिला। तलाश करने पर पता नहीं चला तो औद्योगिक क्षेत्र थाने पर जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

शरीर पर पहने जेवर भी नहीं मिले

पति भगवतीलाल उपाध्याय ने बताया कि आरती की स्कूटी व उसका मोबाइल फोन अभी तक नहीं मिला है। रचना ने गले में मंगलसूत्र, कान में सोने के टाॅप्स, नाक में कांटा व पैर में चांदी की पायल पहन रखी थी, लेकिन उसके शरीर पर जेवर भी नहीं मिले। उन्हें किसी पर शंका है। बोरे में एक बेडशीट व टी शर्ट मिला था। माना जा रहा है कि बेडशीट व टी शर्ट हत्या करने वाले का है। पुलिस मोबाइल फोन व स्कूटी की तलाश कर रही है। जिस तरह हत्या कर शव फेंका गया, उसके हिसाब से आरोपित एक से अधिक हो सकते हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।