• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब रेलवे का टिकट ऑनलाइन लेना होगा आसान

*सुविधा : आईआरसीटीसी की वेबसाइट को किया अपडेट, सुविधा के लिए कुछ देर उठानी पड़ी परेशानी रतलाम। ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा के लिए रविवार को कुछ देर परेशान होना पड़ा। भारतीय रेलवे की ग्राहक सेवा इकाई आईआरसीटीसी ने टिकट बुक करने के लिए नई वेबसाइट लांच की है। नई वेबसाइट से बुकिंग तेज होन

By Edited By:
Publish Date: Tue, 19 Aug 2014 01:28:10 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 Aug 2014 01:28:10 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अब रेलवे का टिकट ऑनलाइन लेना होगा आसान

*सुविधा : आईआरसीटीसी की वेबसाइट को किया अपडेट, सुविधा के लिए कुछ देर उठानी पड़ी परेशानी

रतलाम। ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा के लिए रविवार को कुछ देर परेशान होना पड़ा। भारतीय रेलवे की ग्राहक सेवा इकाई आईआरसीटीसी ने टिकट बुक करने के लिए नई वेबसाइट लांच की है। नई वेबसाइट से बुकिंग तेज होने के साथ साइट हैंग होने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। सॉफ्टवेयर के कार्य के लिए रविवार दोपहर करीब 2 घंटे बुकिंग करने में लोगों को परेशानी हुई।

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पहले बार-बार साइट हैंग होने और बुकिंग प्रक्रिया में काफी वक्त लगने की शिकायतें रही हैं। ऑनलाइन टिकट लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने से आईआरसीटीसी ने रेलवे के लिए सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी क्रिस से सॉफ्टवेयर अपडेट करवाया है। इसकी लागत करीब 180 करोड़ रुपए बताई जाती है। नए सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की प्रक्रिया के चलते फिलहाल एक दो दिन साइट पर तकनीकी परेशानी आ रही है। रेलवे अधिकारी के अनुसार रविवार दोपहर 2 से 4 बजे के बीच भी वेबसाइट कई बार हैंग हुई। इससे लोगों को टिकट बुक करने में दिक्कतें हुईं। वेबसाइट का उपयोग करने वाले लोगों की शिकायत रही कि रविवार को ट्रेन के टाइम टेबल और अन्य जानकारी भी देरी से मिली। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कार्य के लिए परेशानी हुई लेकिन इससे आगे लाभ होंगे।


पहले टिकट, फिर भुगतान

नई वेबसाइट से उपभोक्ताओं को पैसे कटने की झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। आईआरसीटीसी ने आरडीएस नाम का सिस्टम लागू किया है। इसमें उपभोक्ता द्वारा अपना बैंक अकाउंट नंबर बताने पर उसे एक पासवर्ड दिया जाएगा। टिकट बुकिंग करने व आरक्षण मिलने पर ही बैंक से रेलवे को भुगतान होगा। पूर्व में टिकट के लिए वेबसाइट पर पहले बैंक से भुगतान होता था। ऐसे में कई बार आरक्षण न मिलने, साइट हैंग होने पर व्यक्ति को पैसे वापस लेने के लिए बैंक के चक्कर काटने पड़ते थे। साथ ही अभी तक 1हजार रुपए तक के टिकट बुक करने पर बैंकों द्वारा 10 रुपए सर्विस चार्ज लिया जा रहा था। अब से 1 हजार रुपए तक के टिकट के लिए बैंक चार्ज भी कम कर 7.50 रुपए कर दिया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।