• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रतलाम के सैलाना में मोहर्रम के जुलूस में हिंदू राष्ट्र लिखा बैनर जलाने से तनाव... बाजार बंद, पुलिस तैनात

Ratlam Muharram Juloos: रतलाम जिले के सैलाना में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हिंदू राष्ट्र का बैनर जलाने का वीडियो वायरल हुआ है, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव करके पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 07 Jul 2025 11:15:36 AM (IST)Updated Date: Mon, 07 Jul 2025 12:32:02 PM (IST)
रतलाम के सैलाना में मोहर्रम के जुलूस में हिंदू राष्ट्र लिखा बैनर जलाने से तनाव... बाजार बंद, पुलिस तैनात
जुलूस के दौरान इस तरह जलाया गया बैनर।

HighLights

  1. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों का थाने का घेराव।
  2. रतलाम के सैलाना में पुलिस बल तैनात, बाजार भी हुए बंद।
  3. इलाके में पुलिस हुई तैनात, मामले की जांच की जा रही है।

नईदुनिया न्यूज, रतलाम, सैलाना। मोहर्रम के जुलूस के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से रतलाम जिले के सैलाना में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सोमवार सुबह हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए नगर के बाजार बंद करवा दिए। लोग चौराहे पर बैठकर सुंदरकांड पाठ करते हुए आरोपितों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।

वीडियो मस्जिद चौराहे का बताया जा रहा है, जहां ताजिए के आगे कुछ युवक मुंह से आग निकालने की कलाबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। कलाबाजी करते हुए एक युवक ऊपर लगे हिंदू राष्ट्र लिखे झंडे की और मुंह करके आग का गुबार छोड़ते दिखाई दे रहा है।


जानकारी के मुताबिक हिंदू राष्ट्र का बैनर करीब दो माह पूर्व कुछ व्यक्तियों ने यहां लगाया था। बैनर जलाने के मामले में चार लोगों की शिकायत हिंदू संगठन द्वारा की गई है। इन पर पुलिस प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस मौके पर मौजूद

naidunia_image

हालांकि झंडे के जलने की कोई जानकारी नहीं मिली है। वीडियो के जारी होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए नगर के बाजारों को बंद करवा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों से सामूहिक माफी मांगने की मांग पुलिस के सामने रख रहे हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है। अभी स्थिति नियंत्रण में है।

वहां मौजूद बाकी लोग इसे देखते रहे, किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। इसका वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने तुरंत इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।