रतलाम के आशुतोष शर्मा ने तोड़ा युवराजसिंह का रिकार्ड, 11 गेंदों पर बनाए ताबड़तोड़ 50 रन
आशुतोष ने 16 वर्ष पूर्व युवराजसिंह द्वारा 12 गेंद पर 50 रन बनाने का रिकार्ड तोड़ा। आशुतोष ने 11 गेंद पर 50 रन बनाए।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 18 Oct 2023 04:54:31 PM (IST)
Updated Date: Wed, 18 Oct 2023 05:02:27 PM (IST)
चित्र : आशुतोष शर्मारतलाम। बीसीसीआइ द्वारा आल इंडिया क्रिकेट 20-20 मुश्ताक अली ट्राफी का आयोजन किया जा रहा है। रांची में हो रही स्पर्धा में जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट क्रिकेट खेल मैदान के खिलाड़ी जवाहर नगर निवासी आशुतोष शर्मा भारतीय रेलवे टीम में शामिल है।
आशुतोष के कोच लोकपालसिंह सिसोदिया ने बताया स्पर्धा में पंजाब, आंध्र प्रदेश, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल, गुजरात, सौराष्ट्र तथा रेलवे की टीम हिस्सा ले रही है।
मंगलवार को भारतीय रेलवे तथा अरुणाचल के मध्य मैच खेला गया। इसमें आशुतोष ने 12 गेंद पर आठ छक्के व एक चौका लगाकर 53 रन बनाए। इस दौरान आशुतोष ने 16 वर्ष पूर्व युवराजसिंह द्वारा 12 गेंद पर 50 रन बनाने का रिकार्ड तोड़ा। आशुतोष ने 11 गेंद पर 50 रन बनाए। मैच रेलवे की टीम ने जीता।
उपलब्धि पर जेआरआइ क्रिकेट अकादमी अध्यक्ष अजय बी. ठाकुर, संरक्षक भगतसिंह भदौरिया, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष कीर्तिशरण सिंह, उपाध्यक्ष निमिष व्यास, गौरव अजमेरा, अनंत ब्रह्मे, वासिफ काजी, महेश शर्मा, दिनेश शर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।