
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : पूर्व तटीय रेलवे के खुर्दा रोड मंडल में पुरी स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक पांच व छह पर निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रेल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
25 अगस्त, एक, आठ, 15, 22, 29 सितंबर, छह और 13 अक्टूबर को इंदौर से चलने वाली 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर में शार्ट टर्मिनेट होकर वहां से पुरी के बीच निरस्त रहेगी।
27 अगस्त, तीन, 10, 17, 24 सितंबर, एक, आठ, 15 अक्टूबर को 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से शार्ट ओरिजिनेट होगी। इसी अवधि में 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस भी मालतीपाटपुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।
30 अगस्त, छह, 13, 20, 27 सितंबर, चार, 11, 18 अक्टूबर को 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से शार्ट ओरिजिनेट होगी।
श्री कुबेरेश्वरधाम सीहोर कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सीहोर-संत हिरदाराम नगर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेल मंडल ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल सुविधा बढ़ाने का निर्णय लिया है।
09243 सीहोर-संत हिरदाराम नगर स्पेशल 26 अगस्त तक सीहोर से प्रतिदिन शाम पांच बजे रवाना होकर 5:30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। वापसी में 09244 संत हिरदाराम नगर-सीहोर स्पेशल छह बजे रवाना होकर 6:30 बजे सीहोर पहुंचेगी।
ट्रेन के ठहराव, समय और अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेल की पूछताछ वेबसाइट पर जानकारी ले सकते हैं।