• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

Ratlam: स्कूल में इंस्टाग्राम रील बनाई, प्रबंधन ने पिता को बुलाया तो तीसरी मंजिल से कूदा छात्र

स्कूल संचालक राजेंद्र पितलिया के अनुसार छात्र स्कूल में चोरी छिपे मोबाइल लेकर आया था। मोबाइल से उसने क्लास की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी जिस...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 28 Nov 2025 04:24:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Nov 2025 10:09:01 PM (IST)
Ratlam: स्कूल में इंस्टाग्राम रील बनाई, प्रबंधन ने पिता को बुलाया तो तीसरी मंजिल से कूदा छात्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत डोंगरे नगर में स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी मंजिल से आठवीं कक्षा के एक छात्र के कूद जाने की घटना सामने आई है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद स्कूल स्टाफ ने तुरंत छात्र को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे 80 फीट रोड स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

यहां उसकी एमआरआई सहित अन्य मेडिकल जांच की जा रही है। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए 80 फीट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना के बाद एसडीएम आर्ची हरित, तहसीलदार पिंकी साठे, थाना प्रभारी सत्येंद्र घनघोरिया अस्पताल पहुंचे और स्वजनों से जानकारी ली।


naidunia_image

स्कूल संचालक राजेंद्र पितलिया के अनुसार छात्र स्कूल में चोरी छिपे मोबाइल लेकर आया था। मोबाइल से उसने क्लास की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी जिसकी जानकारी लगने के बाद प्राचार्य ने उसके अभिभावकों को बुलाया। घटना के समय पिता वहीं मौजूद थे।

छात्र अपने पिता को देखकर तीसरी मंजिल की ओर दौड़ा और वहां जाकर खुद गया। स्कूल प्रबंधक स्वजनों के लगातार संपर्क में हैं। छात्र का इलाज करवाया जा रहा है। छात्र की स्थिति सामान्य है उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार घायल छात्र 13 वर्ष का है। एक दिन पूर्व छात्र अपने साथ स्कूल में मोबाइल फोन लेकर आया था, जिसे स्कूल स्टाफ ने देख लिया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्र के स्वजनों को स्कूल बुलाया था। शुक्रवार को जब पिता स्कूल पहुंचे तो छात्र ग्राउंड फ्लोर से दौड़ कर ऊपर दूसरी मंजिल की ओर भागा।

इसके बाद छात्र ने वहां से छलांग लगा दी। मौजूदा स्टाफ के अनुसार छात्र के पिता प्रिंसिपल के चेंबर तक पहुंचे इतने में ग्राउंड फ्लोर पर प्रिंसिपल चेंबर के पास कमरे में बैठा छात्र ऊपर की ओर दौड़ गया। पिता ने बताया कि मुझे किस कारण से स्कूल बुलाया था इसकी जानकारी नहीं थी।

बेटा नेशनल खेलने जाने वाला था, शायद इसलिए बुलाया हो। मेरे पहुंचते ही यह घटना हो चुकी थी। मेरी कार से ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। बेटे ने भी घर पर स्कूल संबंधी कोई बात नहीं की। स्कूल प्रबंधन का सहयोग है। मां ने बताया कि पिता स्कूल गए थे, मैं ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रही थी तभी उनका कॉल आया अस्पताल आने के लिए।