
Accident In MP: रतलाम, नईदुनिया प्रतिनिधि। झाबुआ मार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर ग्राम मुंदडी और उंडवा के बीच श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्राली में सवार आठ व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रामदेवरा (राजस्थान) से दर्शन कर वापस झाबुआ जिले मि स्थित अपने गांवो में लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।
मध्य प्रदेश के रतलाम झाबुआ मार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर ग्राम मुंदडी और उंडवा के बीच श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। https://t.co/9uj9RGWTrC#Ratlam #MadhyaPradesh #MPNews pic.twitter.com/1gDMLYqc6h— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 23, 2022
जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले के ग्राम नरेला थाना थांदला, बडलीपाडा, बामनिया, मकोडिया आदि गांवों के 22 लोग ट्रैक्टर ट्राली से 12 अगस्त को दर्शन करने के लिए रामदेवरा गए थे। वहां से वे ट्रैक्टर ट्राली से ही वापस लौट रहे थे। तभी झाबुआ मार्ग पर मूंदडी व उंडवा के बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई और उसमें सवार 55 वर्षीय हुरजी गरवाल पुत्र कानजी गरवाल निवासी ग्राम नरेला, 50 वर्षीय होमबाई पत्नी भीम सिंह डांगी, 65 वर्षीय जीतूभाई पत्नी रोडू गरवाल निवासी ग्राम झांगर नारेला, 60 वर्षीय हीराबाई पत्नी सुखराम डिंडोर निवासी ग्राम वडलीपाडा, 65 वर्षीय यशोदा पत्नी पुंजा वसुनिया निवासी ग्राम नारेला, 65 वर्षीय कोदरीबाई पत्नी होम डामर निवासी बामनिया, 65 वर्षीय जोगीबाई पत्नी रामा मईड़ा निवासी ग्राम मकोडिया व 60 वर्षीय कालीबाई पत्नी मालाजी गरवाल निवासी ग्राम नारेला घायल हो गए।

सूचना मिलने पर बिलपांक थाना प्रभारी दीपक शेजवार व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस बुलवाकर ग्रामीणों ली मदद व घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। घायल हुरजी गरवाल ने बताया कि हम लोग रामदेवरा से दर्शन कर ट्रैक्टर ट्राली में अपने घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे ट्राली आधी पलट गई। यदि ट्राली सड़क नीचे जाकर पूरी पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।