• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम के यात्रियों की बढ़ी परेशानी, बांद्रा-गोरखपुर और इंदौर-दौंड एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद, कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले

ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

By vivek bafnaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 06:19:22 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 06:19:22 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रतलाम के यात्रियों की बढ़ी परेशानी, बांद्रा-गोरखपुर और इंदौर-दौंड एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद, कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले
रतलाम मंडल से जाने वाली ट्रेनों के रूट बदले।

HighLights

  1. रतलाम मंडल से जाने वाली ट्रेनों के रूट बदले
  2. अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का बढ़ा एक फेरा
  3. वेबसाइट-रेलवन ऐप पर मिलेगी पूरी जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। पूर्वोत्तर रेलवे में ब्लाक के कारण रेल मंडल से गुजरने वाली बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल प्रभावित रहेगी। 18 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल निरस्त रहेगी। 17 जुलाई को गोरखपुर से चलने वाली 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल निरस्त रहेगी।

पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित

महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा व पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारण रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का यातायात प्रभावित हुआ है। 18 से 24 जुलाई तक इंदौर से चलने वाली 22944 इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा दौंड से चलने वाली 22943 दौंड–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।


23 जुलाई को अजमेर से प्रस्थान करने वाली 20991 अजमेर–दौंड एक्सप्रेस वाया सूरत–पालधी–मनमाड चलेगी। 18 जुलाई को ग्वालियर से प्रस्थान करने वाली 22194 ग्वालियर–दौंड एक्सप्रेस वाया सूरत–पालधी–मनमाड चलेगी। 19 जुलाई को दौंड से प्रस्थान करने वाली 22193 दौंड–ग्वालियर एक्सप्रेस वाया दौंड–मनमाड–जलगांव–पालधी–सूरत चलेगी।

अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ा

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा व अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से रेल मंडल से गुजरने वाली अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन का एक फेरा विस्तारित किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 09447 अहमदाबाद–पटना स्पेशल 22 जुलाई को अहमदाबाद तथा 09448 पटना–अहमदाबाद स्पेशल 24 जुलाई को पटना से चलेगी।

यह भी पढ़ें- MP OBC Reservation: हाई कोर्ट में मैराथन सुनवाई, कोर्ट ने पूछा- आरक्षण लागू करने में क्या बाधा थी? 20 जुलाई को फिर होगी बहस

ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन एप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।