• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

MP के सिंगरौली में बैंक में डकैती, 12 करोड़ रुपये का सोना और 20 लाख कैश लेकर बदमाश फरार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार दोपहर उस समय दहशत फैल गई, जब पांच हथियारबंद बदमाशों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दिनदहाड़े डकैती की वार...और पढ़ें

By Ajay GolhaniEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 17 Apr 2026 03:21:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2026 08:29:00 AM (IST)
MP के सिंगरौली में बैंक में डकैती, 12 करोड़ रुपये का सोना और 20 लाख कैश लेकर बदमाश फरार
सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से दिनदहाड़े लूट।

HighLights

  1. सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से दिनदहाड़े लूट
  2. एक लुटेरे ने पहना था हेलमेट, 4 के चेहरे थे खुले
  3. 15 लाख कैश और जेवर लूटकर बाइक से फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला मुख्यालय पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शुक्रवार दोपहर 12.50 बजे पांच सशस्त्र बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर बैंक में रखे 20 लाख रुपये नकद और गोल्ड लोन के बदले एक ही लाकर में रखा करीब दस किलो सोना पिट्ठू बैग में भरकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि दो बाइकों पर आए बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से बैंक में एक फायर भी किया। बैंक मैनेजर से तिजोरी की चाबियां मांगी। जब मैनेजर ने आनाकानी की तो बंदूक की बट से उनके सिर पर वार किया। बदमाश करीब 20 मिनट तक बैंक के अंदर उत्पात मचाते रहे। बैंक में 14 लाख 50 हजार रुपये पिछले दिन के रखे थे और बाकी रुपया शुक्रवार का कलेक्शन था।


पकड़ने के लिए बनाई चार टीमें

डकैतों की तलाश में पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद भी ली जा रही है। चार टीमें गठित कर तलाश की जा रही है। एसपी ने पांच करोड़ रुपये का सोना लूटे जाने की बात कही है जबकि बैंक प्रबंधन 12 करोड़ का सोना बता रहा है।

पुलिस ने बैंक से एक किमी दूर एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। डीजीपी कैलाश मकवाना शुक्रवार रात करीब 12 बजे सिंगरौली पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक कर आरोपितों को पकड़ने के लिए दिशा-निर्देश दिए। वहीं सिंगरौली पुलिस ने आरोपितों की तस्वीरें जारी कर उचित इनाम घोषित किया है।

बिना सिक्योरिटी गार्ड के चल रहा था काम

बताया जा रहा है कि बैंक में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं मौजूद था यह एक बैंक की बड़ी लापरवाही है। वहीं दूसरी ओर एसपी मनीष खत्री ने शहर सहित जिले में हाई अलर्ट जारी करते हुए आने जाने वाले लोगों पर नाकाबंदी की है एवं बाइक में सवार फरार आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। शहर के बीचो बीच संचालित बैंक में बंदूक की नोक पर बदमाशों ने जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया है उससे अब व्यवसायी सहित अन्य लोगों में एक डर का माहौल निर्मित हुआ है।

naidunia_image

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी टीमें

हालांकि एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस की पांच टीमें गठित की हैं और टीमें अन्य इलाकों के लिए रवाना की गई हैं। पुलिस शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात भी पुलिस कर रही है, लेकिन जिस तरीके से दिनदहाड़े बैंक में घुसकर आरोपियों ने बंदूक की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है उससे कहीं ना कहीं पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़े होना लाजमी हैं।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन का भूमि पूजन 19 अप्रैल को, डिलाइन बदलकर 450 करोड़ बचाने की कोशिश

जिले भर में नाकेबंदी

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैंक के भीतर साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एसपी ने बताया:

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बदमाश नकद और आभूषण लेकर बाइक से भागे हैं। सटीक राशि का आकलन किया जा रहा है। जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।