• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

बोरी में भरकर ढाई साल बच्‍ची को सीधी ले गए, रीवा पुलिस ने षड्यंत्र पर पानी फेरा; 4 गिरफ्तार

बच्ची को रीवा लाकर मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची को देखते ही मां की आंखों से आंसू छलक पड़े। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि...और पढ़ें

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 05:45:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 05:45:45 PM (IST)
बोरी में भरकर ढाई साल बच्‍ची को सीधी ले गए, रीवा पुलिस ने षड्यंत्र पर पानी फेरा; 4 गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों को दिखाती हुई पुलिस। सौजन्‍य टीम

HighLights

  1. बच्ची सकुशल बरामद, आरोपियों में 2 महिलाएं भी
  2. सीधी जिले के बीहड़ में छिपा दिया था बच्‍ची को
  3. रीवा की समान पुलिस ने 6 घंटे में खोज निकाला

नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात में आंगनवाड़ी केन्द्र से ढाई साल की मासूम बच्ची को बोरी में भरकर अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने बच्ची को दो पहिया वाहन से लगभग 100 किलोमीटर दूर सीधी जिले के बीहड़ में छिपा दिया था।

सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया

थाना समान पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर दबिश देकर शिकारगंज के आगे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से मासूम को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 महिलाओं सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रीवा पुलिस की मुस्तैदी ने पूरे षड्यंत्र पर पानी फेर दिया।


रात 8.30 बजे गायब हुई थी मासूम

पुलिस ने बताया कि फरियादी ने थाना समान में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ढाई वर्षीय बेटी घर पर नहीं है। परिजनों ने आसपास हर संभावित स्थान पर तलाश किया, आंगनवाड़ी केन्द्र और मोहल्ले में खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला।

बच्ची के अचानक गायब होने से परिवार में कोहराम मच गया

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना समान में तत्काल अपराध क्रमांक कायम कर धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर बच्ची की सकुशल बरामदगी के

सीसीटीवी और मुखबिर से खुला राज

जांच में जुटी पुलिस ने सबसे पहले आंगनवाड़ी केन्द्र के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। फुटेज और सूचना के आधार पर 4 संदिग्धों को चिन्हित किया गया। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।

दो पहिया वाहन से अपहरण किया था

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने बच्ची को आंगनवाड़ी केन्द्र से बोरी में भरकर दो पहिया वाहन से अपहरण किया था और उसे सीधी जिले में ले जाकर छि‍पा दिया था। यह खुलासा होते ही पुलिस टीम में हड़कंप मच गया।

सीधी में देर रात दबिश, बोरी से निकली मासूम

वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना देकर एएसपी भावना मरावी और सीएसपी कोतवाली राजीव पाठक के नेतृत्व में थाना प्रभारी समान आशीष मिश्रा की टीम सीधी के लिए रवाना हुई। पुलिस ने शिकारगंज के आगे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में देर रात दबिश दी। वहां एक मकान में छिपाकर रखी गई मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पारिवारिक रंजिश और अन्य कारणों की भी जांच

पुलिस ने मौके से अपहरण में शामिल 4 आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर ढाई साल की अबोध बच्ची के अपहरण के पीछे उनका मकसद क्या था। प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक रंजिश और अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

ये हुए गिरफ्तार

  • रविशंकर मालवीय पिता माधव मालवीय उम्र 40 वर्ष निवासी जमुलिया खींची थाना आष्टा जिला सीहोर, हाल पता किराये का मकान दुर्गा मंदिर पठकन टोला रीवा
  • केशकली कोल पति रविशंकर मालवीय उम्र 37 वर्ष निवासी जमुलिया खींची थाना आष्टा जिला सीहोर, हाल पता दुर्गा मंदिर पठकन टोला रीवा
  • रिया वर्मा पिता रामवदन वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी पठकन टोला रीवा
  • रीनू रावत पति सुरेश रावत उम्र 25 वर्ष निवासी धनहा खड्डी जिला सीधी

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस त्वरित कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली राजीव पाठक, थाना प्रभारी समान आशीष मिश्रा, उनि गौरव मिश्रा, सउनि बृजेश सिंह, सउनि अनिल, आर अर्पित मिश्रा, आर जयनारायण शर्मा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह बड़ी सफलता इनके नेतृत्व में मिली

यह बड़ी सफलता पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली राजीव पाठक के नेतृत्व में मिली। ऑपरेशन का नेतृत्व थाना प्रभारी समान निरीक्षक आशीष मिश्रा और उनकी टीम ने किया।

यह भी पढ़ें- एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला... पूर्व प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 5 अक्टूबर को पेशी