• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा के त्योंथर में शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से भड़के पूर्व विधायक, तहसील कार्यालय के लोकार्पण में हंगामा

शिलापट्ट में पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी का नाम नहीं था, केवल वर्तमान विधायक का नाम दर्ज था।

By Shyam MishraEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 01:03:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 01:07:15 PM (IST)
रीवा के त्योंथर में शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से भड़के पूर्व विधायक, तहसील कार्यालय के लोकार्पण में हंगामा
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने किया हंगामा।

HighLights

  1. पूजन के दौरान मंच पर उचित स्थान नहीं मिलने की बात भी सामने आई
  2. इसी को लेकर पूर्व विधायक के समर्थकों में नाराजगी फैल गई और नारेबाजी शुरू हो गई
  3. पूर्व विधायक द्विवेदी और वर्तमान विधायक के समर्थक आमने-सामने आ गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। रीवा जिले के त्योंथर में नवीन तहसील भवन के लोकार्पण समारोह में उस वक्त हंगामा हो गया, जब शिलापट्ट पर नाम नहीं होने को लेकर पूर्व विधायक भड़क गए। मंच पर स्थान नहीं मिलने पर उन्होंने अपमान का आरोप लगाया।

लोक निर्माण विभाग द्वारा 838.81 लाख रुपये की लागत से निर्मित संयुक्त एसडीएम और तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया जा रहा था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी मौजूद थे।


नारेबाजी शुरू हो गई

बताया जा रहा है कि शिलापट्ट में पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी का नाम नहीं था, केवल वर्तमान विधायक का नाम दर्ज था। साथ ही पूजन के दौरान मंच पर उचित स्थान नहीं मिलने की बात भी सामने आई। इसी को लेकर पूर्व विधायक के समर्थकों में नाराजगी फैल गई और नारेबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी और वर्तमान विधायक सिद्धार्थ तिवारी के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई।

मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन और सांसद जनार्दन मिश्रा ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। त्योंथर में भाजपा के भीतर की इस खींचतान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।