• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सिंगरौली में सराफा दुकान में डकैती के चार आरोपी गिरफ्तार, झारखंड-उत्तर प्रदेश से जुड़े तार

वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिलों से फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस को भी...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 04:14:30 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 04:14:30 PM (IST)
सिंगरौली में सराफा दुकान में डकैती के चार आरोपी गिरफ्तार, झारखंड-उत्तर प्रदेश से जुड़े तार
कंचन ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज डकैती का खुलासा करती सिंगरौली पुलिस। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. दो झारखंड और एक उत्तर प्रदेश का है निवासी
  2. विरोध करने पर फायरिंग और हमला किया
  3. अलग-अलग राज्यों में टीमें भेजी गई हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिंगरौली। जिले में कंचन ज्वेलर्स डकैती का रीवा आईजी गौरव राजपूत ने डीआईजी रीवा हेमंत सिंह चौहान व सिंगरौली पुलिस अधीक्षक सियाज केएम के समक्ष खुलासा, किया है।

सनसनीखेज डकैती का सिंगरौली पुलिस ने किया खुलासा

आईजी रीवा गौरव सिंह राजपूत ने कहा कि अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए। जयंत में कंचन ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज डकैती का सिंगरौली पुलिस ने खुलासा किया है।

जेवरात, नकदी, दो बाइक और हथियार बरामद

पुलिस ने मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, दो बाइक और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए गए हैं।

विरोध करने पर फायरिंग और हमला किया

आईजी के मुताबिक,जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में बदमाशों ने पिस्टल-कट्टा दिखाकर दुकान में लूटपाट की वारदात को कल शाम को अंजाम दिया था विरोध करने पर एक व्यक्ति पर फायरिंग और हमला किए जाने की बात भी सामने आई थी।

हमला करके आरोपी मौके से फरार

राहुल विश्वकर्मा नामक युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है उसके हाथ में गोली एवं कटे की बट से सिर पर हमला करके आरोपी मौके से फरार हुए थे।

दो संदिग्ध सड़क किनारे गिरे

पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संभावित रास्तों पर घेराबंदी की इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध अपाची मोटरसाइकिलों के अनपरा की ओर जाने की सूचना मिली टीम ने पीछा किया तो आरोपी भागने लगे पुलिस के मुताबिक पीछा करने के दौरान दो संदिग्ध सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए।


वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की

पूछताछ में उन्होंने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की और अपने साथियों के बारे में जानकारी दी गिरफ्तार आरोपी 1. लकी कुमार पासवान निवासी झारखंड 2. अनुराग कुमार चंद्रवंशी निवासी झारखंड 3. रोशन कुमार निवासी सोनभद्र, उत्तर प्रदेश 4. एक अन्य आरोपी पुलिस के दस्तावेज में दर्ज हैं।

अलग-अलग राज्यों में टीमें भेजी गई हैं

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग राज्यों में टीमें भेजी गई हैं और बाकी लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं वहीं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाह ने भी इस घटना पर अपनी प्रति क्रिया व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों से अभद्रता कर हंगामा रहा था, जीआरपी ने युवक को दबोचा