
रीवा। मंदिर का ताला तोड़कर घुसे अज्ञात चोर भगवान की चांदी की आंख सहित अन्य सामान चुरा ले गए हैं। घटना गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम टीकर के मड़फानाथ हनुमान मंदिर की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार व शुक्रवार की दरम्यानी रात चोर मंदिर का ताला तोड़कर घुसे और हनुमानजी की प्रतिमा में लगी चांदी की आंख, लोटा, बाल्टी, तीन घंटे, आचमन पात्र, थाली आदि सामान चुरा ले गए हैं। मंदिर में हुई चोरी की घटना सुबह पुजारी जब मंदिर में पहुंचे तो पाया कि मंदिर के अंदर चोरों का तांडव रहा है जहां वे सामान चुरा ले गए हैं।
तीसरी बार हुई चोरी
मिली जानकारी के मुताबिक मड़फानाथ हनुमान मंदिर में यह चोरी की कोई पहली घटना नहीं बल्कि इसके पूर्व दो बार मंदिर के अंदर घुसे अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पहले भी हो चुकी चोरी की घटनाओं का खुलासा आजतक नहीं हो पाया। तो वहीं एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर निकल गए।