
नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के अगडाल में सोमवार रात शराब के नशे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे एक बाइक सवार को पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने रौंद दिया। हादसे में दोनों बाइक चालकों को चोटें आई हैं।
ग्राम झांझ निवासी विनोद लोनिया शराब के नशे में बाइक अनियंत्रित होने से सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। वह उठने की स्थिति में नहीं था और सड़क पर ही पड़ा रहा।
ग्रामीण एंबुलेंस को फोन कर रहे थे। उसी दौरान रामपुर निवासी लाल कोल, जो खुद भी शराब के नशे में बाइक चला रहा था, अंधेरे में पड़े विनोद को देख नहीं पाया और बाइक उसके ऊपर चढ़ा दी।
घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को रामपुर नैकिन अस्पताल में भर्ती कराया।
सुधांशु तिवारी थाना प्रभारी रामपुर नैकिन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 किमी होगा भोपाल पश्चिमी बाइपास, RGPV के तीन विश्वविद्यालय बनेंगे