• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सीधी में 25 लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगे, किसान से 10 ब्लैंक चेक लिए; अनापत्ति प्रमाण पत्र फर्जी निकला

पीड़ित ने बताया कि उसने पहले मझौली थाने में शिकायत की थी। वहां से थाना क्षेत्र का बताकर कोतवाली भेज दिया गया। कोतवाली में आवेदन देने के बाद भी कोई कार...और पढ़ें

By Neelambuj PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 08:20:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 08:20:42 PM (IST)
सीधी में 25 लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगे, किसान से 10 ब्लैंक चेक लिए; अनापत्ति प्रमाण पत्र फर्जी निकला
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

HighLights

  1. श्रीराम फाइनेंस का 5 लाख रुपये का बकाया चुकाने की बात कही
  2. अनमोल बरकडे ने भरोसा दिलाया कि बैंक से लोन मिल जाएगा
  3. अलग-अलग समय पर 6 लाख रुपये से अधिक निकाले

नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। जिले के मझौली तहसील के ग्राम उमरिया निवासी किसान शिवशरण सिंह लोन दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

श्रीराम फाइनेंस का फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र भी थमाया

आरोप है कि 25 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर एक ब्रोकर ने उनसे 10 ब्लैंक चेक लिए और अलग-अलग समय पर 6 लाख रुपये से अधिक की रकम खाते से निकाल ली, साथ ही श्रीराम फाइनेंस का फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र भी थमा दिया।

श्रीराम फाइनेंस सर्विस से 7 लाख रुपये का लोन लिया था

शिवशरण सिंह ने श्रीराम फाइनेंस सर्विस से 7 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसकी किस्तें वे नियमित रूप से जमा कर रहे थे। उन्हें अपने निजी कार्य के लिए अतिरिक्त 25 लाख रुपये की आवश्यकता थी। इसी दौरान कार्यालय संचालित करने वाले अनमोल बरकडे से हुआ, जो बैंक से लोन दिलाने का काम करता है।


5 लाख रुपये का बकाया चुकाने की बात कही

फरियादी के अनुसार अनमोल बरकडे ने उसे भरोसा दिलाया कि वह यूनियन बैंक से 25 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करा देगा। इसके लिए उसने पहले श्रीराम फाइनेंस का 5 लाख रुपये का बकाया चुकाने की बात कही।

प्रक्रिया के नाम पर 10 खाली चेक ले लिए

लोन प्रक्रिया के नाम पर आरोपी ने शिवशरण से 10 खाली चेक ले लिए। आरोप है कि उन्हीं चेकों के जरिए अलग-अलग तारीखों में 6 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली गई।

मझौली स्थित श्रीराम फाइनेंस की शाखा पहुंचा

जब काफी समय तक लोन स्वीकृत नहीं हुआ तो आरोपी ने शिवशरण को श्रीराम फाइनेंस का अनापत्ति प्रमाण पत्र लाकर दिया। जब पीड़ित अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर मझौली स्थित श्रीराम फाइनेंस की शाखा पहुंचा।

खाता अभी भी बकाया होना बताया गया

जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया और उसका लोन खाता अभी भी बकाया होना बताया गया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपित से अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन पैसे लौटाने के बजाय उसे टालमटोल किया जाने लगा।

कोतवाली थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत कुछ दिन पूर्व थाने में आई थी। मामले की जांच के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में गरबा के पास नहीं मिलने पर बवाल, बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़के तो लात-घूंसे चले; महिलाओं-बच्चों को पीटा