यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Singrauli News: चाचा व भाई पर बोलेरो चढ़ाकर हत्या करने वाले पटवारी के घर चला बुलडोजर
हत्या के बाद से आरोपित फरार है जिसकी तलाश की जा रही है
By Jitendra RichhariyaEdited By: Jitendra Richhariya
Publish Date: Fri, 28 Apr 2023 03:26:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Apr 2023 03:27:25 PM (IST)

सिंगरौली, नईदुनिया प्रतिनिधि। पैसे के लेनदेन को लेकर बोलेरो गाड़ी से कुचल कर पिता-पुत्र की हत्या करने वाले आरोपित के घर को प्रशासन की मौजूदगी में गिरा दिया गया है। आरोपित शासकीय भूमि कब्जा किए हुए था। आरोपित पटवारी है और उसने शासकीय भूमि पर कब्जा किया था। आरोपित भतीजा अजय गुप्ता ने गुरुवार को जबलपुर निवासी अपने चाचा और उनके पुत्र पर बोेलेरो जीप चढ़ाकर उन्हे मौत के घाट उतार दिया था। वे प्रापर्टी विवाद में आरोपित से बात करने आए थे। जिसके बाद से ही आरोपित फरार चल रहा है।
यह है मामलाः
अश्वनी केसरी 50 वर्ष और उनका बेटा सचिन केसरी 20 वर्ष निवासी कचनी (जबलपुर में घर बना कर रहते हैं ) पिछले कुछ दिनों से प्रापर्टी की बातचीत करने के लिए अपने निजी गांव कचनी आए हुए थे। गुरुवार की शाम पिता और पुत्र सड़क पर पैदल जा रहे थे उसी दौरान भतीजा अजय गुप्ता 30 वर्ष निवासी कचनी तेज रफ्तार से बोलेरो गाड़ी में आया और जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे अश्वनी केसरी की मौके पर ही मौत हो गई। तो वही बेटे सचिन को घायल अवस्था में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम की स्थिति बनाने लगे। जिन्हें समझा इसके बाद बचाया जा सका। इनका आपस में रिश्ता भतीजा और चाचा का है।
प्रापर्टी से जुड़ा है मामलाः
बताया गया है कि अश्वनी केसरी घर बनाकर जबलपुर में रहते थे। जिनकी प्रापर्टी कचनी गांव में भी थी। भतीजे और चाचा दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बातचीत के लिए पिता और पुत्र दोनों हुए थे।
इनका कहना है..
बोलेरो से कुचलकर पिता और पुत्र की हत्या कर दी गई है। मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपित द्वारा कब्जा कर बनाए गए घर को गिरा दिया गया है।
-अरुण पांडे, निरीक्षक सिटी कोतवाली बैढ़न