• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

महापौर की गाड़ी फंसी तो दिखी बगैहा की बदहाल सड़क, सीधी में 11 दिन से धरने पर बैठे हैं ग्रामीण

सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि सड़क की वास्तविक स्थिति मौके पर आकर ही पता चली। यह इलाका किसी भी विधानसभा में आता हो, मानवीय आधार पर सड़क बनना ...और पढ़ें

By Neelambuj PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 06:42:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 06:42:36 PM (IST)
महापौर की गाड़ी फंसी तो दिखी बगैहा की बदहाल सड़क, सीधी में 11 दिन से धरने पर बैठे हैं ग्रामीण
कीचड़ में महापौर की गाड़ी फंसने से पैदल चलती महापौर एवं अन्य। नईदुनिया

HighLights

  1. 4-5 गांवों के लोगों के लिए मुख्यालय तक पहुंचने का एकमात्र साधन
  2. 2 किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर धरना स्थल तक जाना पड़ा
  3. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू ग्रामीणों संग धरने पर बैठी हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीधी। जिले के खड्डी खुर्द पंचायत के बगैहा टोला में पक्की सड़क की मांग को लेकर पिछले 11 दिनों से धरना चल रहा है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठी हैं। शुक्रवार को आंदोलन को समर्थन देने पहुंची नगर निगम सिंगरौली की महापौर और आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल को भी इस बदहाल सड़क का अहसास हुआ।

धक्का लगाकर निकली महापौर की गाड़ी

बगैहा टोला जाते समय महापौर की गाड़ी कच्चे रास्ते में कीचड़ में धंस गई। ग्रामीणों ने धक्का लगाकर गाड़ी को बाहर निकाला। इसके बाद महापौर को 2 किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर धरना स्थल तक जाना पड़ा।

naidunia_image

सालों से पक्की सड़क का इंतजार

ग्रामीणों के मुताबिक मुख्य मार्ग से बगैहा टोला को जोड़ने वाला करीब 3 से 4 किलोमीटर का रास्ता आज तक पक्का नहीं हुआ है। यह रास्ता पूरी तरह कच्चा, पथरीला और गहरे गड्ढों से भरा है। इस पर मुरम तक नहीं डली है। यही रास्ता बगैहा के साथ ही आसपास के 4-5 गांवों के लोगों के लिए मुख्यालय तक पहुंचने का एकमात्र साधन है।


बारिश में टापू बन जाता है गांव

बारिश के मौसम में यह सड़क पूरी तरह दलदल में बदल जाती है। दोपहिया वाहन फिसलते हैं, चार पहिया वाहन फंस जाते हैं और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बीमार होने पर एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, मरीजों को खाट पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। स्कूली बच्चों को भी इसी कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है।

11 दिन में नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

इन्फ्लुएंसर लीला साहू ने कहा कि 11 दिन से धरना जारी है, लेकिन अब तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं आया। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी पहली बार समर्थन में आए हैं। जब तक सड़क निर्माण का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, धरना जारी रहेगा।

महापौर बोलें- मौके पर आकर पता चली हकीकत

सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि सड़क की वास्तविक स्थिति मौके पर आकर ही पता चली। यह इलाका किसी भी विधानसभा में आता हो, मानवीय आधार पर सड़क बनना चाहिए। इस संबंध में शासन को पत्र लिखेंगी। ग्रामीण अब प्रशासन से ठोस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में सड़क पर चलती स्कूटर में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान