• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mauganj ASI Murder: मऊगंज घटना पर बोले एमपी के डीजीपी- ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हुई दो हत्याओं के मामले में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने कहा है कि आरोपितों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो अपर...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 17 Mar 2025 07:43:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Mar 2025 07:49:05 AM (IST)
Mauganj ASI Murder: मऊगंज घटना पर बोले एमपी के डीजीपी- ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी
मऊगंज में मृतक युवक सनी द्विवेदी के पिता से बातचीत करते हुए डीजीपी।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने मृत एएसआई को दिया बलिदानी का दर्जा।
  2. पुलिस ने अब तक 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
  3. इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा।

नवदुनिया प्रतिनिधि, मऊगंज/भोपाल(Mauganj ASI Murder)। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में शनिवार को दबंगों द्वारा युवक और एएसआई की हत्या करने की घटना को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृत एएसआई रामचरन गौतम को राज्य सरकार की ओर से बलिदानी का दर्जा देने के साथ ही परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। वहीं आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

6 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया

मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री लखन सिंह के साथ घटनास्थल पहुंचे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने कहा कि आरोपितों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो अपराधियों के लिए नजीर साबित होगी। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


naidunia_image

फिर से माहौल बिगाड़ने की हुई कोशिश

डीजीपी ने आरोपित दबंगों द्वारा पीटकर मारे गए युवक सनी द्विवेदी के परिवार से मुलाकात भी की। उधर शनिवार देर रात को पुलिस ने गड़रा गांव जाकर दो आरोपितों को हिरासत में लिया तो ग्रामीणों ने फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। आदिवासी भड़क गए और पुलिस पर हमला करने की कोशिश की।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति समाप्त हो चुकी है। पुलिस का डर नहीं रहा। मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग का भी दायित्व है, इसलिए नैतिकता के आधार पर उन्हें पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।