• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: रीवा जिले में 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 वर्ष का बालक हार गया जिंदगी की जंग, 42 फीट की गहराई में था फंसा

सीएम मोहन यादव ने सीईओ जनपद त्योंथर एवं एसडीओ पीएचई त्योंथर को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं बच्चे के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता ...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 14 Apr 2024 07:09:55 AM (IST)Updated Date: Sun, 14 Apr 2024 05:10:08 PM (IST)
MP News: रीवा जिले में 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 वर्ष का बालक हार गया जिंदगी की जंग, 42 फीट की गहराई में था फंसा

HighLights

  1. 30 घंटे से अधिक समय से चल रहा है एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन
  2. 6 वर्षीय मयंक तक नहीं पहुंच सकी टीम
  3. मौके पर उपस्थित है प्रशासनिक अमला

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 6 बरस के बालक मयंक को नहीं बचाया जा सका। मशक्‍कत के बाद बालक तक रेस्क्यू टीम पहुंची और उसके शव को बाहर निकाला गया । त्यौंथर एसडीएम संजय कुमार जैन ने मयंक की मौत की पुष्टि की। उसका शव त्यौंथर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बच्‍चे के लिए ऑपरेशन करीब 42 घंटे चला। बच्‍चा करीब 42 फीट की गहराई में मिला।

सीएम मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा- रीवा जिले के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे मासूम बच्चे मयंक को प्रशासन के लगातार और अथक प्रयासों के बाद हम नहीं बचा सके। मन अथाह दु:ख और पीड़ा से भरा है। ईश्वर दिवगंत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। पीड़ित बच्चे के परिजनों को रेडक्रास की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। दु:ख की इस घड़ी में, मैं और मध्य प्रदेश सरकार मयंक के परिजनों के साथ खड़े हैं।


इस मामले में जवाबदेही तय करते हुए सीईओ जनपद त्योंथर एवं एसडीओ पीएचई त्योंथर को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि ऐसे बोरवेल को ढंककर रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।

#WATCH रीवा, मध्य प्रदेश: एक खुले बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय बच्चे को 45 घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया। pic.twitter.com/J35Z0V0Nee

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2024

रीवा में बोरवेल में गिरे बालक को बचाया नहीं जा सका#MPNews #RewaNews #Borewell #Naidunia pic.twitter.com/WHX4q4ddUX

— NaiDunia (@Nai_Dunia) April 14, 2024

naidunia_image

मयंक तक एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम पहुंच गई थी, लेकिन को उसका शव ही मिला। शव निकालने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसका परीक्षण क‍िया।

घटना को लेकर पीटीसी कर रहे एक पत्रकार के साथ पीड़ित के परिजन द्वारा की झूमाझटकी और मारपीट करने की कोशिश की गई। परिजन को मौके पर उपस्थित पुलिस बल ने रोका। घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बन गई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai_dunia)

इससे पहले खुले बोरवेल में फंसे हुए मयंक को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन बचाव टीम देर रात तक इस 6 वर्ष के बच्‍चे तक नहीं पहुंच सकी थी। बच्‍चे की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था।

#WATCH | Rescue operations underway in Madhya Pradesh's Rewa where a 6-year-old boy fell in an open borewell under the Janeh Police Station area. pic.twitter.com/FwrUtB6kLG

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 13, 2024

रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र में ग्राम मनिका में बोरवेल के गड्ढे में गिरे 6 वर्षीय मासूम का 30 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया था। इसके बाद लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा था।

#WATCH | DM Rewa, Pratibha Pal says, "...We are trying to connect the 50-feet drilling (vertical) to a horizontal tunnel and connect it to the Borwell. The NDRF team has been constantly working...There are some hurdles. We expect to reach the touch point in the next 1-1.5… https://t.co/P12NkMPhWZ pic.twitter.com/CsRGDw7oKP

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 13, 2024

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रहे। बच्चे तक पहुंचने के प्रयास में रेस्क्यू टीम लगी रही। खुदाई के दौरान जलस्तर बढ़ गया था। पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया गया ,लेकिन बच्‍चे को नहीं बचाया जा सका।

#WATCH | SP Rewa, Vivek Singh says, "The NDRF team is constantly working. Efforts are being made to widen the tunnel to reach the Borewell. NDRF, SDRF and the administration are working together and we expect the results soon." https://t.co/P12NkMPhWZ pic.twitter.com/gsOqXlTNV5

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 13, 2024

दो रातों से नहीं सोए अधिकारी व रेस्‍क्‍यू टीम

बोर में फंसी जिंदगी को बचाने दो रातों से नही सोए थे अधिकारी व रेस्‍क्‍यू टीम के लोग, लेकिन ये प्रयास नाकाफी रहे।कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी विवेक सिंह, जिप सीईओ सौरभ सोनवाड़े, एएसपी अनिल सोनकर, एसडीएम संजीव जैन, एसडीओपी उदित मिश्रा, थाना प्रभारी कन्हैया बघेल, जनपद सीईओ राहुल पाण्डेय मौके पर मोर्चा संभाले हुए रहे। तीसरे दिन भी रेस्कयू ऑपरेशन चला।