• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

Navratri Mela 2025: रेलवे का बड़ा फैसला, 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक मैहर स्टेशन पर रुकेंगी 28 ट्रेनें

Railway Update: मां शारदा देवी मंदिर में नवरात्र मेला शुरू होने जा रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुव...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 01:53:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Sep 2025 01:54:27 PM (IST)
Navratri Mela 2025: रेलवे का बड़ा फैसला, 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक मैहर स्टेशन पर रुकेंगी 28 ट्रेनें
मैहर स्टेशन पर 28 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव।

HighLights

  1. नवरात्र मेले में यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा।
  2. मैहर स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव।
  3. 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक बड़ी राहत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। मां शारदा देवी मंदिर में नवरात्र मेला शुरू होने जा रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने घोषणा की है कि 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक 14 जोड़ी यानी 28 ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव मिलेगा।

इस दौरान सभी ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर पाँच मिनट का अतिरिक्त स्टॉप दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को आसानी से चढ़ने-उतरने की सुविधा मिल सके और स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

रेल प्रशासन ने बताया कि इस अवधि में सभी 28 ट्रेनों का आगमन और प्रस्थान समय तय रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा योजना समय सारिणी को ध्यान में रखकर ही बनाएं।

श्रद्धालुओं के लिए राहत

रेलवे का यह निर्णय नवरात्र मेले में आ रहे लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत साबित होगा। इससे यात्रा सुगम होगी और स्टेशन पर अनावश्यक भीड़भाड़ से बचाव हो सकेगा।

ट्रेनों की समय-सारणी

  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस - गोरखपुर एक्सप्रेस (11055) सुबह 3:15 बजे मैहर पहुँचेगी और 3:20 बजे रवाना होगी।
  • गोरखपुर - लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (11056) रात 8:25 बजे पहुँचेगी और 8:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • इसी तरह चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस, वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, पटना-पूर्णा एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों को भी मैहर में पाँच मिनट का ठहराव मिलेगा।