• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP Rally In MP: पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर कटाक्ष, बोले- भारत को अंग्रेजों ने इकट्ठा लूटा, ये किस्तों में लूट रहे

पंजाब सीएम भगवंत मान ने भारत को अंग्रेजों ने इकट्ठा लूटा, ये किस्तों में लूट रहे हैं। सीधी के रामपुर नैकिन में मान ने कहा-हम भ्रष्टाचार करने वालों को ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 10 Oct 2023 09:54:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Oct 2023 09:54:21 PM (IST)
AAP Rally In MP: पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर कटाक्ष, बोले- भारत को अंग्रेजों ने इकट्ठा लूटा, ये किस्तों में लूट रहे
भारत को अंग्रेजों ने इकट्ठा लूटा, ये किस्तों में लूट रहे: भगवंत मान

HighLights

  1. भारत को अंग्रेजों ने इकट्ठा लूटा, ये किस्तों में लूट रहे: भगवंत मान
  2. पंजाब के मुख्यमंत्री ने सीधी के रामपुर नैकिन में की सभा
  3. मान ने कहा-हम भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेज रहे

सीधी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को सीधी जिले के रामपुर नैकिन में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कुशासन को यहां की जनता उखाड़ फेंकना चाहती है। हिसाब अकेले शिवराज सिंह से नहीं पीएम मोदी से भी करेंगे। भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश की मिट्टी को बेच दिया, बलिदानियों के कफन का पैसा भी खा गए। बलिदानी भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद आज क्या सोच रहे होंगे।

किस्तों में लूटने का आरोप

मान ने कहा कि अंग्रेजों ने भारत को इकट्ठे लूट लिया था, लेकिन ये तो किस्तों में लूट रहे हैं। इसके बाद भगवंत मान ने रीवा में रोड शो भी किया। भगवंत मान ने कहा कि शिवराज सिंह और पीएम मोदी यह बताएं कि जनता के अच्छे दिन कब आने वाले हैं। यह सच है कि मध्य प्रदेश में केजरीवाल के सच्चे दिन आने वाले हैं। शिवराज सरकार का तख्त पलटने वाला है।


केंद्र सरकार पर निशाना चाहते हुए मान ने कहा कि केजरीवाल सरकार के मंत्री अच्छे काम कर रहे हैं तो उन्हें जेल भेजने का काम किया जा रहा है। हम इनसे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मंत्रियों के घर छापामार कार्रवाई की गई तो उनके घर से नोट गिनने की मशीन भी मिली। हमारी सरकार भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेज रही है।

naidunia_image

सीएम मान ने गिनाई दिल्ली, पंजाब की योजनाएं

भगवंत मान ने केजरीवाल सरकार की योजनाएं बताते हुए कहा कि हमारी सरकार जवान के बलिदान होने पर एक करोड़ और पुलिस जवान के बलिदान होने पर दो करोड़ रुपये दे रही है। हम बिजली मुफ्त दे रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छे स्कूल, इलाज के लिए अच्छे अस्पताल, बेरोजगारों को रोजगार दे रहे हैं। प्रदेश में हमारी सरकार आई तो हम इन मुद्दों पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना हमारी पहली प्राथमिकता है।