• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

कोरेक्स पर सियासत, रीवा के सिविल लाइन थाने के गेट पर धरने पर बैठे भाजपा नेता, टीआई से तीखी झड़प

टीआई विजय सिंह बाहर आए और उनका हाथ पकड़कर उठाने लगे। वीडियो में टीआई यह कहते सुने जा रहे हैं नौटंकी बंद कर, उठ यहां से... सरकारी काम में बाधा डालेगा त...और पढ़ें

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 07:24:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 07:28:05 PM (IST)
कोरेक्स पर सियासत, रीवा के सिविल लाइन थाने के गेट पर धरने पर बैठे भाजपा नेता, टीआई से तीखी झड़प
भाजपा नेता बंसीलाल साहू और टीआई विजय सिंह के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है। नईदुनिया

HighLights

  1. सिर पर थप्पड़ मारा और तू-तड़ाक से बात की
  2. आइसक्रीम ठेले से 12 शीशी नशीली सीरप मिला
  3. आरोपी को छुड़ाने पहुंचे थे बंसीलाल साहू

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई अब सियासी विवाद बन गई है। सिविल लाइन पुलिस द्वारा आइसक्रीम के ठेले से 12 शीशी कोरेक्स सिरप जब्त करने के बाद थाने में जमकर हंगामा हुआ। पकड़े गए युवक को छुड़ाने पहुंचे भाजपा नेता बंसीलाल साहू और टीआई विजय सिंह के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसका वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल है।

आइसक्रीम ठेले से 12 सीसी कोरेक्स सिरप मिला

बताया जा रहा है कि सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आइसक्रीम ठेले की तलाशी ली तो उसमें से 12 सीसी प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप बरामद हुई। पुलिस ने ठेला संचालक पुनीत साहू उर्फ पंकज को हिरासत में लिया।


पुलिस ने आवेदन लेने से इनकार किया

खबर लगते ही भाजपा नेता बंसीलाल साहू अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने पुनीत को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच के लिए आवेदन देने की बात कही। पुलिस ने आवेदन लेने से इनकार किया तो वे थाने के मेन गेट पर ही धरने पर बैठ गए।

टीआई का कहना है कि थाने को अखाड़ा नहीं बनने देंगे

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि टीआई ने उन्हें सिर पर थप्पड़ मारा और तू-तड़ाक से बात कर अपमानित किया। वहीं टीआई का कहना है कि थाने को अखाड़ा नहीं बनने देंगे। किसी भी कीमत पर भीड़ के दबाव में काम नहीं होगा। नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- ठिकाने बदलकर देता रहा महीनों तक धोखा, भिखारी बने तरुण पटेल को एमपी पुलिस ने गुजरात से दबोचा