• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rewa News: रीवा में भ्रष्टाचार के मामले में 43 लाख की वसूली के आदेश, जिपं सीईओ ने पूर्व सरपंच, इंजीनियरों व कर्मचारियों पर की कार्रवाई

Rewa Shivanand Dwivedi: जिला पंचायत सीईओ खुद भी ग्राम पंचायत चौरी में भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए गए थे। जांच के बाद उन्होंने 43.50 लाख की वसूली के...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Mon, 08 Jan 2024 09:04:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jan 2024 09:08:40 PM (IST)
Rewa News: रीवा में भ्रष्टाचार के मामले में 43 लाख की वसूली के आदेश, जिपं सीईओ ने पूर्व सरपंच, इंजीनियरों व कर्मचारियों पर की कार्रवाई
जिला पंचायत सीईओ ने पूर्व सरपंच, इंजीनियरों व कर्मचारियों पर की कार्रवाई

HighLights

  1. रीवा में भ्रष्टाचार के मामले में 43.50 लाख की वसूली के आदेश
  2. जिला पंचायत सीईओ ने पूर्व सरपंच, इंजीनियरों व कर्मचारियों पर की कार्रवाई
  3. कई निर्माण कार्यों की जांच में सामने आई थीं वित्तीय अनियमितताएं

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जिला पंचायत सीईओ संजय सौरभ सोनवणे ने भ्रष्टाचार के मामले में शनिवार को 43.50 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993-94 की धारा 89 की सुनवाई के बाद हुई है। तत्कालीन सरपंच सहित संलिप्त शासकीय कर्मचारियों और इंजीनियरों को भी दोषी पाया गया है। राशि की भरपाई के लिए सात दिन का समय भी दिया गया था, लेकिन समय अवधि अब पूर्ण हो गई है।

RTI एक्टिविस्ट शिवानंद द्विवेदी ने की थी शिकायत

शिकायतकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने बताया कि गंगेव जनपद के ग्राम पंचायत चौरी में स्टाप डैम, पीसीसी सड़क, पुलिया, पानी की टंकी, चबूतरा, सेग्रीगेशन शेड और पुलिया के निर्माण कार्यों में जमकर धांधली की गई थी। मामले की जांच ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री आरएस धुर्वे, एसडीओ एसआर प्रजापति और जितेंद्र की तीन सदस्यीय कमेटी ने की थी। आरोपितों को सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया।


जिला पंचायत सीईओ ने की कार्रवाई

जिला पंचायत सीईओ खुद भी ग्राम पंचायत चौरी में भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए गए थे। जांच के बाद उन्होंने 43.50 लाख की वसूली के आदेश जारी किए हैं। तत्कालीन सरपंच सविता जायसवाल से 16. 5 लाख, तत्कालीन सचिव बुद्धसेन कोल से 4.6 लाख, तत्कालीन सचिव सुनील गुप्ता से 3.98 लाख, वर्तमान ग्राम रोजगार सहायक और तत्कालीन प्रभारी सचिव आरती त्रिपाठी से 10.73 लाख, तत्कालीन उपयंत्री डोमिनिक कजूर से 1.25 लाख, तत्कालीन उपयंत्री अजय तिवारी से 3.48 लाख, तत्कालीन सहायक यंत्री स्वर्गीय अनिल सिंह से 3.48 लाख रुपये की वसूली के आदेश किए गए हैं।