• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rewa Crime: दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, 2 दिन पहले खा लिया था जहर

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती 7 माह की गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई है। पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या की है। घटना अप्रैल 2023 की है और...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sun, 07 Jul 2024 03:30:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jul 2024 04:37:39 PM (IST)
Rewa Crime: दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, 2 दिन पहले खा लिया था जहर
बदनामी के डर के कारण नाबालिग युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। - (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दुष्कर्म पीड़िता को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।
  2. पीड़िता 7 माह की गर्भवती थी, तब परिवार को पता चला।
  3. आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है और गिरफ्तार हो गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता की हालत लगगातार बिगड़ने के बाद आज उसकी मौत हो गई। इलाज में जुटे चिकित्सकों की माने तो उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई थी और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसे गंभीर अवस्था में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पीड़िता 7 माह की गर्भवती भी थी, जिसने इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया।

जानें क्या है पूरा मामला

बीती 4 जुलाई को मैहर जिले के मुकुंदपुर में नाबालिग युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की नाकाम कोशिश की थी और उसे गंभीर अवस्था में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुष्कर्म का कथित आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।


अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म की घटना अप्रैल 2023 की बताई जा रही है। पीड़िता ने इसकी जानकारी पहले अपने घर वालों को भी नहीं दी थी। हालांकि गर्भ ठहरने के बाद शरीर में आ रहे परिवर्तन को देखते हुए पहली बार पीड़िता की मां को संदेह हुआ।

पूछे जाने पर उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां को दिया । हालांकि बदनामी के डर के कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की नाकाम कोशिश भी की। ताला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

उक्त मामला मेरे संज्ञान में है। ताला थाना में अपराध पंजीकृत किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता का बयान लेने पुलिस संजय गांधी अस्पताल गई थी, लेकिन उसकी हालत तब गंभीर बनी हुई थी। - सुधीर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, मैहर