• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rewa News: नदी में जहां बेटे और भाई की डूबकर हुई थी मौत, वहीं महिला ने कूदकर दे दी जान

रीवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने उसी नदी में कूदकर अपनी जान दे दी, जहां एक माह पूर्व उसके बेटे और भाई की डूबकर मौत हुई थी। महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन घर से नाराज होकर चली गई थी और उसने नदी में छलांग लगा दी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 30 Jun 2025 11:54:32 AM (IST)Updated Date: Mon, 30 Jun 2025 12:07:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Rewa News: नदी में जहां बेटे और भाई की डूबकर हुई थी मौत, वहीं महिला ने कूदकर दे दी जान
एक महीने पहले हुई थी बेटे और भाई की मौत। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. भाई और बेटा साथ में नदी में नहा रहे थे।
  2. बेटे को डूबता देख भाई भी नदी में कूदा।
  3. वह भी डूब गया, उसकी लाश नहीं मिली।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। रीवा शहर के जिस स्थान पर एक माह पूर्व बेटे और भाई की नदी में डूबने से मौत हुई थी उसी स्थान पर महिला ने आकर जल समाधि ले ली। घटना के दौरान उसे बचाने के प्रयास में नदी किनारे पहुंचा भाई ने बहन की मौत को अपनी आंखों से देखता रह गया और उसे बचा नहीं पाया।

भाई की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद गोताखोरों की टीम ने महिला के शव को नदी से बाहर निकाला और पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। घटना के संबंध में मृतका के भाई बृजेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन शीला गौतम उर्फ़ बिन्नू उम्र 38 वर्ष का विवाह सेमरिया जिला के कौड़ीयारी गांव में 15 वर्ष पूर्व हुआ था।


मामा का शव आज तक नहीं मिला

बहन के दो बेटे थे जिसमें से एक बेटा बीते 18 मई को इसी स्थान पर मामा के साथ नहाने आया हुआ था जहां दोनों डूब गए थे। इस घटना में बेटे का शव तो मिला था लेकिन मामा का शव आज तक नहीं मिला। बृजेश ने बताया कि आज सुबह उसके जीजा का फोन आया की बहन शीला घर से नाराज होकर चली गई है।

पानी की गहराइयों में समा गई

भाई, बहन की तलाश कर रहा था इसी बीच भांजे का फोन आया कि मां नदी के किनारे उसी स्थान पर खड़ी हुई है जहां उसके भाई और मां की मौत हुई थी। इसके बाद बृजेश तत्काल नदी के पास पहुंचा जहां उसकी बहन खड़ी हुई थी। जब तक वह बहन को पकड़ पता उसके पहले ही बहन ने भाई के सामने नदी में छलांग लगा दी और पानी की गहराइयों में समा गई, जिससे उसकी मौत हो गई है।

इधर... पन्ना के बृहस्पति कुंड में पिकनिक मनाने गए तीन युवक डूबे

पन्ना जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में 3 युवक गहरे पानी से लापता हो गए। बताया जा रहा है कि ये तीनों लड़के अभिषेक ढीमर निवासी जिगदहा पन्ना व दो युवक कृष्ना शर्मा व त्वरित चौधरी भरहुत सतना अपने दोस्तों के साथ बृहस्पति कुंड में झरना देखने आए थे।

उनके साथ आए दोस्तों ने बताया कि जब वे कुंड में नहा रहे थे, तभी अचानक वे अलग-अलग स्थानों में गहरे पानी में डूब कर गायब हो गए और वापस नहीं आए। दोस्तों ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।