
MP Election 2023: रीवा नई दुनिया प्रतिनिधि। एकदिवसीय प्रवास के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिरमौर पहुंचे। यहां चुनावी सभा को संबोधित किया। कहा कि आपका वोट विधानसभा चुनाव में एक संदेश देगा। इस चुनाव को देश का चुनाव समझें। भाजपा किए गए वादों को पूरा नहीं करती है मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार पहले लोगों को गरीब बनाती है बाद में उसे लाड़ली बहाना बनाती है। उन्होंने कहा कि हजार या फिर 3000 से बहनों का सम्मान नहीं होना है उन्हें कम से कम ₹6000 दिया जाना चाहिए।
#WATCH | Rewa, Madhya Pradesh: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, "Consider this (Assembly) election as the election of the country. Your vote will send a message in the coming elections...BJP people are liars, they do not fulfil what they promise. It was said that the… pic.twitter.com/c2rPWjP3gT
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 27, 2023
उन्होंने कहा कि अभी हमारे कई साथी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री बन जाओ। प्रधानमंत्री की रेस में समाजवादी खड़े हो जाओ। हम तो इतना जानते हैं कि जिसे भी प्रधानमंत्री बनना है, वो उत्तर प्रदेश में आ जाए। विधानसभा चुनाव में सिरमौर से सपा ने लक्ष्मण तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा, 'लाड़ली बहना लेमन जूस है। शिवराज सिंह चौहान 18 साल से जनता को लूट रहे हैं। अब चाहे मंत्री उतारो या संत्री, बीजेपी की हार तय है। सिरमौर से सपा ने पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी को प्रत्याशी बनाया है।

अखिलेश यादव ने बुधवार को जिले के सिरमौर में सपा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि की हैसियत से शिरकत करते हुए कहा कि अगर गुजरात से ही कोई प्रधानमंत्री बनता होता, तो फिर उत्तर प्रदेश में क्यों आए प्रधानमंत्री, क्योंकि वे जानते हैं कि यूपी को जीते बिना दिल्ली की सरकार नहीं बनेगी। इसलिए मध्य प्रदेश के साथियों से कहने आया हूं कि भाजपा के लोग बेईमान, झूठे हैं। वादे पूरा नहीं करते।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के अंदर सपा है। लेकिन, सपा की लड़ाई अपने अलग रास्ते की भी है।'
#WATCH | Samajwadi Party (SP)chief Akhilesh Yadav arrives in Rewa, Madhya Pradesh
He says, “SP has been contesting elections in Madhya Pradesh for many years… Samajwadi has worked in Madhya Pradesh and there is a need for socialist ideology here… Unemployment, inflation and… pic.twitter.com/zhBa9NaLHU
— ANI (@ANI) September 27, 2023

अखिलेश यादव ने कहा-अभी बीजेपी ने लोकसभा में तस्वीर दिखाई नारी शक्ति वंदन बिल आ गया। बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अभी सूची जारी की है। 33 प्रतिशत माताओं - बहनों को टिकट दिया हो तो बता दो। बीजेपी के लोग 33प्रतिशत लड़ाएं या न लड़ाएं, सपा 20 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी। 33 प्रतिशत आरक्षण का सपना न जाने कब पूरा होगा। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को आधे हाथ में लेते हुए कहा कि पहले गरीब बनाया, फिर लाड़ली बहना जैसी योजनाएं बना दीं।
केंद्र और मध्य प्रदेश की सरकार ने पहले मिलकर गरीब बनाया। जब लगा कि हम गरीबों को कुछ नहीं दे पाए तो लाड़ली बहना जैसी योजनाएं बना दीं। हमारी माता-बहनों का सम्मान 1, 2, 3 हजार में नहीं होगा। कम से कम उन्हें 6 हजार रुपए मिलेंगे, तब सम्मान हो पाएगा। ये लोग कहेंगे कि 6 हजार कैसे दोगे? हम उनसे कहेंगे कि सरकार से हट जाओ। हम 6 हजार रुपए देकर दिखा देंगे।सिरमौर के नगर पंचायत ग्राउंड में सपा का सम्मेलन आयोजित किया गया।