• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा-सीधी हाईवे पर बड़ा हादसा, गलत साइड जाकर बोलेरो स्कूल बस से टकराई, 9 लोग अस्पताल में भर्ती

Rewa Road Accident: रीवा में खड्डा टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह स्कूल बस और बोलेरो की टक्कर में 9 लोग घायल हो गए।

By Shyam MishraEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 10:46:13 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 12:13:32 PM (IST)
रीवा-सीधी हाईवे पर बड़ा हादसा, गलत साइड जाकर बोलेरो स्कूल बस से टकराई, 9 लोग अस्पताल में भर्ती
रीवा में स्कूल बस और बोलेरो की टक्कर

HighLights

  1. रीवा-सीधी हाईवे पर बोलेरो-बस की टक्कर
  2. खड्ढा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा
  3. बोलेरो में सवार 9 लोग घायल, 3 गंभीर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। रीवा-सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। खड्ढा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बोलेरो की स्कूल बस से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।

कैसे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो सीधी से रीवा की ओर आ रहा था। वहीं दूसरी ओर से एक निजी स्कूल की बस बच्चों को छोड़कर लौट रही थी। खड्ढा टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर पहले बोलेरो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और गलत साइड जाकर स्कूल बस से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग उसी में फंस गए।


ग्रामीणों ने बचाई जान, अस्पताल में भर्ती

घटना की आवाज सुनकर टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी और आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। उन्होंने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

बस में नहीं थे बच्चे, बड़ा हादसा टला

गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय स्कूल बस में बच्चे सवार नहीं थे। बस ड्राइवर ने बताया कि वह बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहा था। यदि बस में बच्चे होते तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था। सूचना मिलते ही सेमरिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है।

घायलों के नाम

1) रामलाल साहू S/o गौर लाल साहू, उम्र 50 - तेंदुआ पनवार सीधी

2) पन्नालाल S/o परमन लाल, 18 - इन्द्रा नगर सीधी

3) राजेन्द्र S/o रामजी लाल, 27 -इन्द्रा नगर सीधी

4) संतोष लाल S/o रामजी लाल, 30 - इन्द्रा नगर सीधी

5) हरीमान S/o गौतम प्रसाद, 55- इंद्रा नगर सीधी

6) उमाशंकर S/o गणेश प्रसाद, 30 - इंद्रा नगर रीवा

7) रामबाबू S/o गणेश प्रसाद रीवा

8) निर्मला साकेत W/o कांशलाल, 38 - इंद्रा नगर सीधी

9) मुन्ना लाल S/o रामलाल साकेत, 40 - इंद्रा नगर सीधी

10) तबाद सबाम सही - जमोड़ी सीधी