• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

वैलेंटाइन-डे से लापता था नाबालिग प्रेमी जोड़ा, अब 3 महीने बाद जंगल में मिले कंकाल, कपड़ों और चश्मे से हुई शिनाख्त

जिले के जवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनकहाई जंगल में तीन महीने से लापता एक नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव बरामद हुआ है।

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 20 May 2026 07:01:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 07:01:36 PM (IST)
वैलेंटाइन-डे से लापता था नाबालिग प्रेमी जोड़ा, अब 3 महीने बाद जंगल में मिले कंकाल, कपड़ों और चश्मे से हुई शिनाख्त
नाबालिग प्रेमी जोड़े का 3 महीने बाद जंगल में मिला कंकाल। (AI Generated)

HighLights

  1. जंगल में मिला लापता नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव
  2. तीन महीने बाद नरकंकाल के रूप में हुई शिनाख्त
  3. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा दोनों के मौत का राज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जिले के तराई अंचल से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के जवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनकहाई जंगल में तीन महीने से लापता एक नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव बरामद हुआ है। घने जंगल के बीच दो लाशें मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

वैलेंटाइन-डे के मौके पर हुए थे लापता

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों की पहचान नीवा गांव के रहने वाले नाबालिग किशोर और किशोरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि यह नाबालिग प्रेमी जोड़ा इसी साल वैलेंटाइन-डे के मौके पर यानी गत 13 फरवरी को अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था।


बच्चों के अचानक गायब होने के बाद दोनों के परिजनों ने काफी खोजबीन की थी और थक-हारकर जवा थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। हालांकि, पिछले तीन महीनों से पुलिस और परिजनों के हाथ खाली थे और उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

कंकाल में तब्दील हो चुके हैं शव

बुधवार दोपहर को जब कुछ लोग जनकहाई जंगल की तरफ गए, तब उन्होंने वहां दो शवों को देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अनुसार, लाशें तकरीबन दो से तीन महीने पुरानी हैं, जिसके कारण दोनों शव अब पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुके हैं। घटना स्थल पर कपड़ों और चश्मे जैसी अन्य सामग्रियों के आधार पर शवों की शिनाख्त की गई।

यह भी पढ़ें- विधानसभा अध्‍यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ कोविड केस में पुलिस का यू-टर्न, पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही भेजा नोटिस

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई और यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए कंकाल बन चुके शवों को फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से मामले की जांच कर रही है।