• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सिंगरौली के बरगवां में ट्रेन की चपेट में आए तीन लोग, दो की मौके पर मौत

बताया जा रहा है कि सामने से आ रही ट्रेन का उन्हें समय पर अंदाजा नहीं लग सका और ट्रैक पार करने के दौरान हादसा हो गया।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 05:42:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 05:42:33 PM (IST)
सिंगरौली के बरगवां में ट्रेन की चपेट में आए तीन लोग, दो की मौके पर मौत
बरगवां थाना क्षेत्र के कसर में रेलवे ट्रैक के पास घटनास्थल पर मौजूद लोग। सौजन्‍य स्‍वजन

HighLights

  1. तीनों बेटी को भवडार छोड़ने जा रहे थे
  2. कसर रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
  3. एक गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिंगरौली। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के कसर में रेलवे ट्रैक पार करते समय तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार

घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान माड़ा थाना क्षेत्र के रैला निवासी जगनारायण साहू (45) और झकरकटिया निवासी जगदीश गुर्जर (60) के रूप में हुई है। हादसे में घायल बंधुलाल गुर्जर (31) को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बेटी को भवडार छोड़ने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार तीनों अपनी बेटी को भवडार छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान कसर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही ट्रेन का उन्हें समय पर अंदाजा नहीं लग सका और ट्रैक पार करने के दौरान हादसा हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। समाजसेवी राजू सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

बरगवां थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखे गए हैं। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के स्कूल में वर्चस्व के लिए जूनियर छात्रों को पीटा, आठ नाबालिग पकड़े; मारपीट का वीडियो वायरल