• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंदू युवती को ले गया मुस्लिम युवक, गुस्‍साई भीड़ ने घर व दुकानों में लगाई आग, विधायक, एसपी भी घायल

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस अधीक्षक को चोट आई। मौके पर पहुंचे नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने आरोपित को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए उस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस बीच भीड़ हुए पथराव में विधायक को भी चोट आई है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 19 Apr 2025 09:41:49 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Apr 2025 07:29:42 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
हिंदू युवती को ले गया मुस्लिम युवक, गुस्‍साई भीड़ ने घर व दुकानों में लगाई आग, विधायक, एसपी भी घायल
आक्रोशित भीड़ द्वारा युवक के मकान में की गई तोड़फोड़।

HighLights

  1. सागर में गुस्साईं भीड़ को रोकने की कोशिश कर रहे पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी।
  2. विधायक, एसपी सहित कई पुलिस कर्मी घायल, दो दिन बाद होनी थी युवती की शादी।
  3. पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में मुस्लिम युवक द्वारा एक हिंदू युवती को ले जाए जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। सानौधा गांव में शनिवार सुबह इकट्ठा हुई लोगों की आक्रोशित भीड़ ने आरोपित युवक के घर और दुकानों में तोड़फोड़ करके आग लगा दी। रोकने की कोशिश कर रही पुलिस पर भी आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया। इसमें पुलिस अधीक्षक सहित करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। क्षेत्रीय विधायक को भी चोट लगी। 18 वर्षीय हिंदू युवती की रविवार को शादी थी, लेकिन शुक्रवार से उसका पता नहीं लगा। स्वजनों को जानकारी मिली कि गांव का अनश खान युवती को ले गया है।

naidunia_image

  • स्वजन ने सानौधा थाने में शिकायत करते हुए अपहरण का मामला दर्ज करने और शादी के दिन तक युवती को बरामद करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने केवल गुमशुदगी दर्ज कर ली।
  • युवती के बरामद न होने से लोगों में गुस्सा भड़क गया। शनिवार को सुबह सानौधा गांव में पटेल समाज के लोगों ने महापंचायत बुलाई।
  • इसमें आसपास के तमाम गांव के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। वे सभी गांव में स्थित आरोपित युवक की दुकान और मकानों के पास पहुंच गए और तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी।

naidunia_image

  • गांव के किले के सामने ही आरोपित अनीश की मोबाइल, कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान सहित अन्य चार दुकानों और तीन चार मकानों को आग के हवाले कर दिया।
  • भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। कई घंटे बनी अफरातफरी के बाद गांव में शांति कायम हो सकी।
  • कई थानों की पुलिस, रिजर्व फोर्स के साथ कलेक्टर सहित आला अधिकारी गांव पहुंचे। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है।
  • आरोपित युवक के घर वाले गांव से भाग गए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल का कहना है कि गांव में शांति है, युवती की तलाश की जा रही है।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।