
नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में प्रेमी संग घूमने गई छात्रा का अपहरण कर आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। गौरझामर के फोरलेन स्थित नीम घाटी के पास आरोपितों ने पहले प्रेमी को पीटकर भगा दिया फिर छात्रा को जंगल में खींच ले गए और दुष्कर्म के बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गए।
गौरझामर थाना प्रभारी नासिर फारुखी ने पुलिस ने मामला कायम कर कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, देवरी के कॉलेज में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा मंगलवार दोपहर दोस्त के साथ फोरलेन पर घूमने गई थी।
दोनों लोग नीम घाटी पर फोरलेन किनारे बैठे हुए थे, तभी जंगल की तरफ से दो व्यक्ति आए और युवती व उसके मित्र को मारने लगे। लड़की का मोबाइल भी छीन लिया।
लड़के से मोबाइल छीनने लगे तो वह पुलिस को फोन लगाने के लिए वहां से भाग गया। आरोपित एक-दूसरे का नाम रानू और सुंदर ले रहे थे। वारदात के बाद आरोपित जब चले गए तो लड़की ने जंगल में ही पड़ा अपना मोबाइल खोजा और फोरलेन की तरफ आई। यहां उसका पुरुष मित्र पुलिस के साथ खोजबीन में जुटा था।
.jpg)