राखी से एक दिन पहले मप्र के सागर में हादसा, पिकनिक मनाने गए पांच दोस्तों में से चार नदी में डूबे
पुलिस के मुताबिक सनी पुत्र रमेश अहिरवार, राज पुत्र साहब अहिरवार, सुमित पुत्र फूलचंद अहिरवार, अभिषेक पुत्र सुनील अहिरवार (चारों निवासी खुशीपुरा सागर) अपने दोस्त रिछावर निवासी निखिल पुत्र महेंद्र अहिरवार के साथ पिकनिक मनाने नदी घाट पर गए थे।
Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 11:03:18 PM (IST)
Updated Date: Sat, 09 Aug 2025 12:24:09 AM (IST)
सागर में बच्चे पानी में डूबे।नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले सागर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने गए पांच दोस्तों में से चार युवक नदी में डूब गए। घटना शुक्रवार शाम सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम रिछावर में हुई, जहां बेबस नदी में नहाते समय चार युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस के मुताबिक सनी पुत्र रमेश अहिरवार, राज पुत्र साहब अहिरवार, सुमित पुत्र फूलचंद अहिरवार, अभिषेक पुत्र सुनील अहिरवार (चारों निवासी खुशीपुरा सागर) अपने दोस्त रिछावर निवासी निखिल पुत्र महेंद्र अहिरवार के साथ पिकनिक मनाने नदी घाट पर गए थे। नहाने के दौरान सनी, राज, सुमित और निखिल नदी के गहरे हिस्से में चले गए और तेज बहाव में बह गए।