सागर में अंकित हत्याकांड में खुलासा, तलाक के बाद पत्नी ने भाई के साथ रची हत्या की साजिश; आरोपी गिरफ्तार
सागर के मकरोनिया में अंकित पटेल हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी अंकिता को भी आरोपित बनाया। मुख्य आरोपित साले जय द्विवेदी को गढ़ाकोटा से गिरफ्तार कर लोहे ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 02:17:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 02:17:09 PM (IST)
सागर में अंकित हत्याकांड में खुलासा। (नईदुनिया)HighLights
- अंकित पटेल हत्याकांड में पत्नी अंकिता भी आरोपित बनी।
- पुलिस ने मुख्य आरोपित जय द्विवेदी को गिरफ्तार किया।
- हत्या की योजना पत्नी और साले ने बनाई थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर : मकरोनिया थाना क्षेत्र में पैराडाइज होटल के सामने रविवार दोपहर अंकित पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी अंकिता को भी आरोपित बनाया गया है। उसी ने अपने भाई जय के साथ अंकित के उसके हत्या की योजना बनाई थी। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपित मृतक के साले जय द्विवेदी को गढ़ाकोटा से गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या के बाद जय अपनी स्कूटर लेकर मकरोनिया से ढाना होते हुए गढ़ाकोटा में अपने मामा के घर पहुंचा। रात गुजारने के लिए वह एक मंदिर में रुका था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त राड भी बरामद कर ली है। पुलिस ने रविवार देर रात जय द्विवेदी, राजुल सेन और अनीष गौतम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दो अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
पत्नी और साले ने बनाई थी हत्या की योजना
- सीएसपी ललित कश्यप ने बताता कि अंकित पटेल की हत्या योजनाबद्ध तरीके से बनाई गई थी, जिसमें उसकी पत्नी अंकिता द्विवेदी भी शामिल थी। अंकित से तलाक के बाद उसे मारने की योजना थी। उसी ने रविवार को अपनी भाई जय को अंकित की लोकेशन बताई थी।
- अंकित के बड़े भाई रोहित ने बताया कि अंकित ने दिसंबर 2020 में जय द्विवेदी की बहन से प्रेम विवाह किया था। दोनों की पहचान स्कूल के समय से थी। शादी के बाद दोनों करीब दो साल तक पति-पत्नी के रूप में रहे। इस दौरान अंकित लड़की को लेकर मानस नगर में अपने घर पर रहा। इसके बाद लड़की के परिजन ने सामाजिक कारणों का हवाला देते हुए दोनों का तलाक करा दिया।
रोहित पटेल ने बताया कि बड़ी बहन की शादी में रुकावट और समाज में बदनामी की आशंका का हवाला देकर अंकिता के पिता श्रीराम द्विवेदी ने तलाक कराया था। करीब एक साल बाद बड़ी बहन की शादी होने के बाद अंकित और अंकिता ने दोबारा कोर्ट मैरिज कर ली और साथ रहने लगे। बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और अलग रहने लगे। 16 सितंबर को दोनों का दोबारा तलाक हो गया। अंकिता को भुला नहीं पा रहा था अंकित
- अंकित के बड़े भाई रोहित ने बताया कि तलाक के बाद भी अंकित अंकिता को भुला नहीं पा रहा था। वह समय-समय पर उससे मिलने की जिद करता था। अंकित अंकिता को हर महीने खर्च के लिए रुपये भी देता था। तलाक के बाद उसने अपने दिए रुपये वापस मांगने शुरू किए, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
- बताया जा रहा है कि अंकित ने सोशल मीडिया पर अंकिता की फोटो भी अपने साथ पोस्ट कर दी थी, जिसको लेकर अंकिता के घर वालों से अंकित का विवाद हुआ। रोहित ने बताया कि अंकिता के घर वाले उसकी शादी अपनी ही समाज में करना चाहते थे। दोनों के बीच पहले हुए विवाह को भी परिवार की ओर से समाज में सार्वजनिक नहीं किया था। इसी बात को लेकर अंकित और अंकिता के स्वजन के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
साथियों के साथ पहुंचा और पाइप से किया हमला
पुलिस के अनुसार इसी विवाद के चलते रविवार दोपहर जय द्विवेदी अपने साथियों राजुल सेन और अनीष गौतम के साथ पैराडाइज होटल के सामने पहुंचा। यहां अंकित से विवाद के बाद उसके सिर पर लोहे के पाइप से हमला किया गया। गंभीर चोट लगने से अंकित की मौत हो गई। वारदात के बाद जय स्कूटर से गढ़ाकोटा भाग गया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।