• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसानों का अल्टीमेटम, दिल्ली कूच करेंगे

बीना (नवदुनिया न्यूज)। कृषि सुधार बिल के विरोध में बुधवार को किसानों ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल के नाम तहसीलदार संजय जैन को ज्ञापन ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 02 Dec 2020 05:40:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Dec 2020 05:40:40 PM (IST)
किसानों का अल्टीमेटम, दिल्ली कूच करेंगे

बीना (नवदुनिया न्यूज)। कृषि सुधार बिल के विरोध में बुधवार को किसानों ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल के नाम तहसीलदार संजय जैन को ज्ञापन दिया बिल वापस लेने की मांग की। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि, यदि तीन दिन में सरकार ने किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो सैकड़ों की संख्या में किसान दिल्ली कूच करेंगे। 50 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से किसान दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ने कहा कि यह बिल किसान विरोधी है। यह जबरदस्ती किसानों पर थोपा गया है। इसके चलते कई राज्यों में बिल को लेकर कड़ा विरोध हो रहा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि कई दिनों से सरकार और किसान यूनियन के बीच बिल को लेकर मंथन चल रहा है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। आक्रोशित किसान हजारों की संख्या में दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि यदि सरकार तीन दिन में बिल वापस नहीं लेगी या इसमें बदलाव नहीं करेगी तो इसके विरोध में सागर जिले से आंदोलन में सैकड़ों किसान शामिल होंगे। किसान 50 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। किसानों ने कहा कि इसके लिए उन्होंने हर स्तर पर तैयारी कर ली है। ज्ञापन देने वालों में जसवंत सिंह, नन्हें राजा, गनेश तिवारी रामकुमार, रामसिंह, हरनाम सिंह, उमेश कटारे, धीरज सिंह, सरवन सिंह यादव व नारायण सहित अन्य किसान शामिल रहे।


हर गांव से जाएंगे पांच-पांच किसान

किसानों ने कहा कि आंदोलन में शामिल होने के लिए हर गांव से पांच-पांच किसान जाएंगे। इसके लिए उन्होंने किसान यूनियन के पदाधिकारियों से चर्चा कर ली है। ट्रैक्टरों का भी इंतजाम कर लिया गया है। इसके अलावा बड़े किसान आंदोलन में जाने वालों को आर्थिक मदद देने के लिए भी तैयार हैं। किसानों का समर्थन मिलने पर दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है।