सागर(नवदुनिया प्रतिनिधि)।
धर्मश्री स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे का जन्म शताब्दी वर्ष जन्माष्टमी-2021 से 2022 तक 'संगठन पर्व' के रूप में मनाएगी।
हम यह भी जानते हैं कि भाजपा के विस्तार एवं सशक्तीकरण के लिए श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे ने अपना अमूल्य योगदान दिया है वे आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ और निष्काम कर्मयोगी थे। भाजपा श्री ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, समस्त पदाधिकारी सहित 20 हजार कार्यकर्ता आगामी 20 से 30 जनवरी तक मप्र के 65 हजार बूथों पर जाकर हर बूथ को डिजिटल व सक्षम बनाने के लिए कार्य करेंगे। इस योजना के अंतर्गत 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन, 10 घंटे प्रतिदिन यानी कुल 10 दिन में 20 लाख घंटे का समर्पण करते हुए प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना राजनीति के इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होंगे ही साथ ही संगठन के कार्यविस्तार भी होगा । संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए धसंगठनध एप भी लांच किया गया है। टेक्नोलाजी और डिजिटिलाइजेशन के इस युग में हम और भी बेहतर संगठन कार्य कर सकें इसके लिए हम बूथों को डिजिटल करने के काम में जुटेंगे। संगठनध एप के माध्यम से 65 हजार बूथों की जानकारी का संकलन होगा। जिसमें बूथ समिति, पन्नाा समिति आदि की जानकारियों को डिजिटलाइज किया जाएगा। हमारे बूथ विस्तारक कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए विभिन्ना संगठनात्मक विषयों पर संवाद करेंगे। यह डाटा सेंट्रल कमेटी के पास सुरक्षित रहेगा और पीएम व सीएम सहित अन्य पदाधिकारी किसी भी बूथ के कार्यकर्ता से सीधे चर्चा कर सकेंगे।
समितियों का भौतिक सत्यापन कर करेंगे समितियों को डिजिटलाइज
भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना निमित्त जिले की आठ विधानसभा सागर,नरयावली,खुरई,बीना,रहली, देवरी बंडा सुरखी जिनमें संगठनात्मक रचना अनुसार कुल मंडलो की संख्या 34 हैं जिनमें मतदान केंद्रों की कुल संख्या 2097 जिनमें संगठनात्मक दृष्टि से 113 नगर केंद्र व 248 ग्राम केंद्रों की रचना की गई है। संगठनात्मक रचना अनुसार नगर केंद्र व ग्राम केंद्रों की संख्या 361 है जिनमें हमारे प्रत्येक केंद्र पर एक विस्तारक समितियों के परंपरागत रूप से सत्यापन हेतु व 1 विस्तारक डिजिटलाइजेशन के लिए प्रत्येक केंद्र पर कुल दो विस्तारक पहुचेंगे। इस प्रकार जिले में कुल 722 समयदानी कार्यकर्ता विस्तारक के रूप आगामी 20 जनवरी से 30 जनवरी तक प्रत्येक केंद्र पर 10 दिन 10 घण्टे कुल 7220 घण्टे बूथ को सक्षम एवं सबल बनाने के लिए कार्य करेंगे, जिसमें मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, जिला अध्यक्ष, विधायक भी संगठन द्वारा तय केंद्र पर विस्तारक की भूमिका में रहेंगे।