• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

आस्था के नाम पर ठगी : सागर में हज यात्रा का सपना दिखाकर एजेंट ने हड़पे 4.40 लाख, मामला दर्ज

सागर में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी से हज यात्रा कराने का भरोसा देकर 4.40 लाख रुपये लेने और न यात्रा कराने, न रकम लौटाने का आरोप है। पुलिस मामले की जा...और पढ़ें

By Amit MishraEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 04:07:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 04:07:51 PM (IST)
आस्था के नाम पर ठगी : सागर में हज यात्रा का सपना दिखाकर एजेंट ने हड़पे 4.40 लाख, मामला दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. हज यात्रा के नाम पर कथित ठगी का मामला
  2. धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज
  3. लेनदेन और दस्तावेजों की पुलिस कर रही जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। हज यात्रा कराने का झांसा देकर लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये लेने के वर्षों बाद भी न तो यात्रा कराई और न ही रकम वापस की। इस मामले में मोतीनगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो बार में दिए 4 लाख 40 हजार रुपये

पुलिस के अनुसार बम्होरी रेगुवा, भोपाल रोड स्थित पीतल फैक्ट्री के पीछे रहने वाले 67 वर्षीय मोहम्मद सलीम खान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह रेलवे विभाग में मेल गार्ड के पद से सेवानिवृत्त हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि सागर के शुक्रवारी वार्ड निवासी निजाम अंसारी, जो कथित रूप से एक हज एवं उमराह यात्रा संस्था का स्थानीय एजेंट है।


उसने, उन्हें और उनकी पत्नी को हज यात्रा कराने का भरोसा दिलाया था। उसके कहने पर उन्होंने 15 जून 2019 को स्टेट बैंक के खाते में 3 लाख 40 हजार रुपये जमा किए। इसके बाद 17 जनवरी 2020 को बैंक के माध्यम से 1 लाख रुपये का चेक भी आरोपी को दिया। इस तरह हज यात्रा के नाम पर कुल 4 लाख 40 हजार रुपये का भुगतान किया गया।

टालमटोल करता रहा एजेंट

सलीम खान ने बताया कि पूरी राशि लेने के बाद आरोपी लगातार हज यात्रा कराने में टालमटोल करता रहा। जब भी यात्रा या जमा रकम वापस करने की बात कही गई, वह आज-कल कहकर समय टालता रहा। लंबे समय बीत जाने के बावजूद न तो हज यात्रा कराई गई और न ही भुगतान की गई राशि लौटाई गई।

पीड़ित ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्होंने अपने भतीजे शेख जमीरूल हक और बेटे मोहम्मद हसनैन खान को भी दी थी। लगातार प्रयासों के बाद भी समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने मोतीनगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- झांसा ऐसा कि जीत लिया भरोसा! पहले रिटर्न दिया, फिर IPO के नाम पर ऐंठे ₹23 लाख; मिसरोद पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने सलीम खान की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

जांच के दौरान बैंक लेनदेन, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।