सागर (नवदुनिया प्रतिनिधि)। मप्र रणजीत ट्राफी में खेलने वाले सागर के अक्षत रघुवंशी का भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने धर्मश्री स्थित पार्टी कार्यालय में सम्मान कर अभिनंदन किया। इस अवसर मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि हमारे सागर का गौरव देश के अंदर बढ़ाने वाले आज इसलिए सम्मान किया जा रहा है। आप सभी नवयुवक खेल की विभिन्ना विधाओं में भाग लेकर सागर का नाम रोशन करें। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि, हम सब को गौरव का विषय है कि हमारे सागर का गौरव अक्षत रघुवंशी ने पूरे देश के अंदर सागर सहित मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। पहली बार अक्षत रघुवंशी ने मप्र से रणजीत ट्राफी में शामिल होकर सागर का नाम रोशन किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने कहा कि अक्षत ने रणजीत ट्राफी में खेलने के लिए जुनून सदैव बना रखा है, जिस कारण उन्हें सफलता मिली। संचालन भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विनोद प्रजापति एवं आभार भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक सोदिया ने व्यक्त किया। इस मौके पर सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, डा. वीरेन्द्र पाठक, लक्ष्मण सिंह, नेवी जैन, श्याम तिवारी, रीतेश मिश्रा, विनोद प्रजापति, विवेक सोदिया, राजकुमार प्रजापति, आलोक राजपूत आदि मौजूद थे। वहीं पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी ने भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी के समर्थन में गई वार्डों में संपर्क किया। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस ने सागर के विकास कार्यों के लिए कुछ नहीं किया। पूर्व महापौर अनीता हरप्रसाद अहिरवार ने सागर के विकास कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील की। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगन्नााथ गुरैया ने कहा कि आज कांग्रेस मुद्दाविहीन क्यों है, पीछे जाकर देखें तो कांग्रेस सरकार ने जनता के लिए कुछ किया नहीं बल्कि सत्तासीन रहकर कांग्रेस ने लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखकर जनता का शोषण किया है।