बीना (नवदुनिया न्यूज)। रेलवे स्टेशन पर घूमने वाले बेसहारा गोवंश की वजह से रविवार दोपहर 1ः11 बजे बड़ी दुर्टना टल गई। डाउनमेन लाइन से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थ्रू निकल रही ट्रेन क्रमांक 16317 कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के सामने अचनाक एक गाय आ गई। लोको पायलट ने पूरी सतर्कता बरते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इससे ट्रेन में लगी पेंट्रीकार के ब्रेक बाक्स से धुंआ निकलने लगा। इससे यात्री दहशत में आ गए और पायलट की सूचना पर सेफ्टी स्टाफ ने जाकर ब्रेक बाक्स का तापमान सहित ्अन्य चीजों की जांच कर करीब 19 मिनन बाद ओके रिपोर्ट देकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि ट्रेन रोज की तरह दोपहर 1-11 बजे डाउनमेन लाइन से थ्रू निकल कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक पर एक गाय आ गई। दुुर्घटना की आशंका और गाय को बचाने के लिए लोको पायलट ने ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे पेंट्रीकार के ब्रेक चिपकने से धुंआ निकलने लगा। अचानक ट्रेन रुकने के लिए यात्री खिड़कियों से झांकने लगे। इसी दौरान यात्रियों की नजर ब्रेक बाक्स से निकल रहे धुंआ पर पड़ी। इसके साथ ही यात्रियों का आग लगने से गंध आने लगी। आग लगने की आशंका के चलते कुछ यात्री ट्रेन से बाहर आ गए। यात्रियों में आग लगने की अफवाह फैलती इससे पहले ही लोको पायलट ने सहायक स्टेशन प्रबंधक को बाका टाकी से इमरजेंसी ब्रेक लगाना का मैसेज दे दिया। सतर्कता के तौर पर सेफ्टी स्टाफ को पेंट्रीकार के ब्रेक बाक्स से निकले धुंआ का कारण पता करने भेज दिया। सेफ्टी स्टाफ ने बाक्स चैक कर उन्होंने बताया कि ब्रेक में किसी तरह का खराबी नहीं आई है और न आग लगने जैसी कोई बात है। इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ब्रेक ओवर हीट होने से बाक्स से धुंआ निकला था। ओके रिपोर्ट मिलने के बाद 19 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
इंजन को पहुंच सकता था नुकसान
रेलवे सूत्रों ने बताया कि 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ट्रेन का इंजन यदि गाय से दृश्य भीवत्स होता। गाय का क्या होता यह तो सब जानते ही हैं, लेकिन इससे इंजन को भी नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। गोवंश की हड्डिय़ां फंसने से नुकसान हो सकता था। इसके अलावा कैटल गार्ड में गोवंश टुकड़ें फंस जाने से ट्रेन ज्यादा समय के लिए रोकना भी पड़ सकता था।
आटोमेटिक ठीक हो जाते हैं ब्रेक
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन चलने के दौरान ब्रेक बाक्स गर्म हो जाता है। इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर ब्रेक चिपक जाते हैं। इस दौरान धुंआ निकलना आम बात है। इससे किसी तरह की दुर्घटना की आशंका नहीं रहती है। दो मिटन बाद ब्रेक आटोमेटिक ठीक हो जाते हैं। इसी तरह की घटना आज हुई है, पेंट्रीकार के ब्रेक चिपकने से बाक्स से धुंआ निकला था।