• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवार्चन के साथ डोहेला महोत्सव का आगाज, संगीतकार जावेद अली की प्रस्तुति ने बांधा समां

खुरई(नवदुनिया न्यूज) किला मैदान स्थित डोहेला मंदिर के गर्भ गृह में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के शिवार्चन के साथ ही तीन दिवसीय डोहेला महोत्सव ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 14 Jan 2021 09:10:05 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 Jan 2021 09:10:05 PM (IST)
शिवार्चन के साथ डोहेला महोत्सव का आगाज, संगीतकार जावेद अली की प्रस्तुति ने बांधा समां

खुरई(नवदुनिया न्यूज) किला मैदान स्थित डोहेला मंदिर के गर्भ गृह में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के शिवार्चन के साथ ही तीन दिवसीय डोहेला महोत्सव का आगाज हो गया। इस मौके पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का अंग रहे हैं, हमने 6 साल पहले डोहेला महोत्सव की शुरुआत की थी।

मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले डोहेला महोसत्व के शुभारंभ के मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा व मंत्री भूपेंद्र सिंह की धर्मपत्नी सरोज सिंह व पुत्र अभिराज सिंह ने महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ शिव अभिषेक किया। विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्ना कराया। वहीं मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आरती की। 51 आचार्यों को शॉल-श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंत्री भूपेंद्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य श्रद्धालुओं के साथ गंगा आरती की। क्षेत्रवासियों प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके साथ ही डोहेला महोत्सव का शुभारंभ हो गया। शाम 6 बजे भूपेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर मनोरंजन कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर एसडीएम मनोज चौरसिया व सीएमओ भैया लाल बघेल ने मंत्री भूपेंद्र सिंह का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बॉलीवुड सिंगर जावेद अली का गुलदस्ते से स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जावेद अली व मंत्री भूपेंद्र सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया।


जावेद के नए-पुराने गीतों पर झूम उठे लोग

प्ले बैक सिंगर जावेद अली ने अपनी आवाज के जादू से दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। नए पुराने गीतों को सुनकर दर्शक झूमने नाचने को मजबूर हो गए। कहने को जश्ने बहारा है...., तू मेरी अधूरी प्यास प्यास....गानों के अलावा सूफियाना नग्मे भी पेश किए और खूब तालियां बटोरीं। मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। खानपान व खेल खिलौनों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार सैनिटाइजेशन व शारीरिक दूरी का खास ध्यान रखने का आह्वान किया गया। लोगों को मास्क लगाने की अनिवार्यता रखी गई थी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह, भाजपा कार्यकर्ता भी व्यवस्थाओं में लगे रहे। दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर दोपहर से रोक लगा गई गई थी साथ ही चार स्थानों पर पार्किग व्यवस्था प्रशासन ने की थी। मेला स्थल पर सुरक्षा एवं निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की गई है।